{"_id":"69205818bd9d6eac1201d757","slug":"hptu-students-with-less-than-40-credits-will-be-registered-in-the-seventh-semester-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: 40 से कम क्रेडिट वाले विद्यार्थियों का होगा सातवें सेमेस्टर में पंजीकरण, बीटेक के विद्यार्थियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU: 40 से कम क्रेडिट वाले विद्यार्थियों का होगा सातवें सेमेस्टर में पंजीकरण, बीटेक के विद्यार्थियों को राहत
Sat, 22 Nov 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा
नवीन ठाकुर, हमीरपुर।
नवीन ठाकुर, हमीरपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:00 AM IST
सार
एचपीटीयू की ओर से विद्यार्थियों को राहत दी गई है। अब हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के बीटेक पांचवें सेमेस्टर तक 40 से कम क्रेडिट वाले विद्यार्थियों का अब सातवें सेमेस्टर में पंजीकरण होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के बीटेक पांचवें सेमेस्टर तक 40 से कम क्रेडिट वाले विद्यार्थियों का अब सातवें सेमेस्टर में पंजीकरण होगा। एचपीटीयू की ओर से विद्यार्थियों को राहत दी गई है। विद्यार्थियों का सातवें सेमेस्टर में अब आसानी से पंजीकरण होगा। करीब 150 विद्यार्थियों को फायदा होगा। जानकारी के मुताबिक एचपीटीयू से संबद्ध बीटेक में विद्यार्थियों को सातवें सेमेस्टर में पंजीकरण के लिए पांचवें सेमेस्टर में कम से कम 40 क्रेडिट होना चाहिए। करीब 150 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके 40 से कम क्रेडिट थे। इस कारण इनका सातवें सेमेस्टर में पंजीकरण नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने एचपीटीयू से समस्या के समाधान की मांग की थी। विद्यार्थियों की मांग पर एचपीटीयू प्रबंधन ने बीटेक विद्यार्थियों को वन टाइम रिलेक्सेशन दी है। अब जिन बीटेक विद्यार्थियों के पांचवें सेमेस्टर तक 40 से कम क्रेडिट होंगे, उनका भी सातवें सेमेस्टर में आसानी से पंजीकरण होगा। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पांचवें सेमेस्टर तक कई विद्यार्थियों के 100 क्रेडिट हो जाते हैं। विद्यार्थियों के हित में सुविधा दी गई है कि जिन बीटेक विद्यार्थियों के 40 से कम क्रेडिट होंगे, उनका भी सातवें सेमेस्टर में पंजीकरण होगा।
विज्ञापन