फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPTEB: has released the schedule for LEET and PET, know the last date to apply.

HPTEB: तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया लीट और पैट का शेड्यूल, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 01 Apr 2026 09:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 09:09 PM IST
सार

 प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) की तिथियां घोषित कर दी हैं। 

विज्ञापन
HPTEB: has released the schedule for LEET and PET, know the last date to apply.
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल  प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) की तिथियां घोषित कर दी हैं।  तकनीकी बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि पैट17 मई और लीट 24 मई को आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष और डायरेक्ट दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए पांच मई और लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) के लिए छह मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा में आवेदन न करने वाले अभ्यर्थी प्रथम और द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से किया जा सकता है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 750 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed