फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPSSC paper leak case FIR against accused Uma for having assets disproportionate to her income

हिमाचल आयोग भर्ती पेपर लीक केस: आरोपी उमा पर आय से अधिक संपत्ति पर एफआईआर, परिवार भी जांच के दायरे में

Tue, 11 Mar 2025 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Mar 2025 07:00 PM IST
सार

भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग की गोपनीय शाखा में बतौर वरिष्ठ सहायक तैनात आरोपी उमा आजाद पर आय से अधिक संपति मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपी के परिवार के सदस्य भी इस मामले में जांच के दायरे हैं।
 

विज्ञापन
HPSSC paper leak case FIR against accused Uma for having assets disproportionate to her income
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पेपर लीक मामले में आरोपी उमा आजाद पर आय से अधिक संपति मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। उमा आजाद भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग की गोपनीय शाखा में बतौर वरिष्ठ सहायक तैनात थी। अब तक पेपर लीक मामले में दर्ज 16 एफआईआर में वह नामजद है। उसके खिलाफ 17वीं एफआईआर दर्ज हुई है। दिसंबर 2022 में पेपर लीक मामले का खुलासा होने के बाद विजिलेंस ने आरोपी उमा आजाद की संपत्तियों की जांच की। इस जांच में संपत्तियां आय से अधिक पाई गई हैं। ऐसे में अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी के परिवार के सदस्य भी इस मामले में जांच के दायरे हैं।

विज्ञापन


पेपर लीक मामले में खुलासा होने के दौरान ही विजिलेंस की टीम ने आरोपी उमा आजाद के घर से छह लाख से अधिक नकदी और लाखों रुपये के आभूषण बरामद किए। एक लग्जरी गाड़ी भी आरोपी के पास है। ऐसे में विजिलेंस ने आरोपी के संपत्तियों की जांच भी शुरू की थी। इस जांच में प्रारंभिक सबूतों के आधार पर अब आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। उमा आजाद के दोनों बेटे भी पेपर लीक मामले में दर्ज विभिन्न एफआईआर में नामजद हैं। अब परिवार की तमाम संपत्तियों की विस्तृत जांच विजिलेंस की ओर से की जा रही है। फिलहाल उमा आजाद जमानत पर रिहा है। पेपर लीक मामले में दर्ज प्रथम एफआईआर में विजिलेंस कोर्ट में चालान भी पेश कर चुकी है।

विज्ञापन

पोस्ट कोड 826 की ओएमआर शीट में हुई थी टेंपरिंग
पोस्ट कोड 826 जूनियर इंजीनियर सिविल की ओएमआर शीट में टेंपरिंग हुई थी। इस टेंपरिंग के चलते आयोग के कर्मचारियों सहित एक अभ्यर्थी पर एफआईआर दर्ज हुई। आरोपी अभ्यर्थी ने पोस्ट कोड 845 जूनियर इंजीनियर की परीक्षा मार्च 2021 में दी थी। इस दौरान वह लिखित परीक्षा पास नहीं कर पाया था, लेकिन अप्रैल 2021 में पोस्ट कोड 826 जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में वह मेरिट में आ गया। विजिलेंस को इस विषय पर शिकायत प्राप्त हुई। इस विषय पर जब जांच की गई तो पाया गया कि ओएमआर शीट से छेड़छाड़ हुई है। ओएमआर शीट में कुछ सवाल बदले गए हैं। ऐसे में अब विजिलेंस ने आयोग से दोनों पोस्ट कोड का रिकाॅर्ड मांगा है। वहीं, इस मामले में जल्द की गिरफ्तारियां होने की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed