{"_id":"6a564005894c36b93802f2aa","slug":"hpbose-relief-for-students-forms-for-the-sos-exam-can-be-submitted-with-a-late-fee-until-this-date-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: विद्यार्थियों को राहत, एसओएस से परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: विद्यार्थियों को राहत, एसओएस से परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म
Tue, 14 Jul 2026 07:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (एसओएस) के तहत कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को शिक्षा बोर्ड ने राहत दी है। बोर्ड ने सितंबर-2026 में होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के तहत अलग-अलग श्रेणियों के लिए लेट फीस का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
डायरेक्ट एडमिशन/बिना टीओसी/डायरेक्ट साइंस, टीओसी सहित रि-एडमिशन, अतिरिक्त विषय और विशेष अंक सुधार परीक्षा के अभ्यर्थी 2,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। रि-अपीयर और एक वर्ष के भीतर परफॉर्मेंस में सुधार के लिए अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये का विलंब शुल्क लिया जाएगा। इन्हें भी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।
विज्ञापन