फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE 10th Result 12 students from Bilaspur made it to the merit list Riddhima Sharma secured second position

HPBOSE 10th Result: मेरिट लिस्ट में बिलासपुर के 12 विद्यार्थियों ने बनाई जगह, रिद्धिमा शर्मा ने दूसरे स्थान पर

Thu, 15 May 2025 03:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 15 May 2025 03:23 PM IST
सार

HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार दोपहर 2:30 बजे कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। वहीं, बिलासपुर जिले के 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

विज्ञापन
HPBOSE 10th Result 12 students from Bilaspur made it to the merit list Riddhima Sharma secured second position
रिद्धिमा शर्मा/पर्णिका शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिलासपुर जिले से 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। बोर्ड की ओर से जारी की गई लिस्ट में राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं की रिद्धिमा शर्मा ने 99.29 प्रतिशत अंक लेकर कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की पर्णिका शर्मा ने 99.14 प्रतिशत अंक लेकर कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं नित्या प्रत्यक्षा राजे ने 98.71 प्रतिशत अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया है। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंदरौर की शगुन शर्मा ने 98.57 प्रतिशत अंक लेकर कर सातवां स्थान प्राप्त किया है। नवचेतना पब्लिक स्कूल लेहड़ी सरेल की अंशिका शर्मा ने 98.43 प्रतिशत अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंदरौर के सिद्धार्थ, राजकीय उच्च पाठशाला सिल्ह की हर्षिता, मिनर्वा स्कूल रुद्रांश व्यास और स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंदरौर की सना ने 98.29 प्रतिशत अंक लेकर 9 वां स्थान हासिल किया है। राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं की कंचन शर्मा, विवेकानंद मॉडल हाई स्कूल गेहड़वीं मानसी और अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं की इशिता चंदेल ने 98.14 प्रतिशत अंक लेकर 10 वां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed