Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Scholarship Scam Departmental inquiry begins against DSP of CBI Shimla

HP Scholarship Scam: सीबीआई शिमला शाखा के डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू, खंगाला जा रहा है रिकॉर्ड

Mon, 03 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

चंडीगढ़ सीबीआई ने डीएसपी बलवीर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, अब डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
HP Scholarship Scam Departmental inquiry begins against DSP of CBI Shimla
छात्रवृत्ति घोटाला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 181 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई शिमला शाखा के डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। घोटाले में फंसे निजी शिक्षण संस्थानों के साथ सीबीआई शिमला शाखा में रहे डीएसपी पर मिलीभगत के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई शिमला शाखा के डीएसपी बलवीर को सौंपी गई थी। डीएसपी ने शिमला में रहते और किन-किन मामलों की जांच की है, इसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। चंडीगढ़ सीबीआई ने डीएसपी बलवीर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है वहीं, प्रवर्तन निदेशालय भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ जांच कर रहा है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेेश में वर्ष 2013 से 2017 के बीच एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी छात्रवृत्ति में 181 करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले शिक्षण संस्थानों के संचालकों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई की ओर से इस मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जांच में यह बात भी सामने आई है कि डीएसपी बलबीर ने शिक्षण संस्थान संचालकों के खिलाफ कोर्ट में दायर चार्जशीट में भी कई गड़बड़ियां की हैं। हिमाचल में एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की गी थी। लेकिन छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान ही नहीं किया गया। हिमाचल के लाहौल और स्पीति जिले में सरकारी स्कूलों के छात्रों को 2012 से 2017 तक पांच वर्षों से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किए जाने पर इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह निजी संस्थानों को दी गई है क्लीन चिट
इस घोटाले में 7 निजी शिक्षण संस्थानों को क्लीन चिट दी गई है, जबकि 29 निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। अब इन संस्थानों का नए सिरे से रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed