{"_id":"67d82e5b8ae7915e330a55ac","slug":"hp-rajya-chayan-aayog-good-news-for-jbt-trainees-1762-posts-will-be-recruited-soon-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP Rajya Chayan Aayog: जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए अच्छी खबर, 1762 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती; जानें फटाफट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Rajya Chayan Aayog: जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए अच्छी खबर, 1762 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती; जानें फटाफट
Tue, 18 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 18 Mar 2025 05:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जेबीटी के 1295 पदों पर भर्ती के लिए पत्र भेजा है। ऐसे में अब भंग आयोग के दौर में शुरू हुई भर्ती के पदों को जोड़ कर जेबीटी के कुल 1762 पदों के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जेबीटी के 1295 पदों पर भर्ती के लिए पत्र भेजा है। ऐसे में अब भंग आयोग के दौर में शुरू हुई भर्ती के पदों को जोड़ कर जेबीटी के कुल 1762 पदों के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पोस्ट कोड 1075 के तहत पहले ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 467 जेबीटी पदों की भर्ती प्रस्तावित है।
विज्ञापन
सिंगल विंडो और ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) सिस्टम के शुरू होते ही इन पदों के आयोग की ओर से आवेदन मांगे जाएंगे। बैचवाइज आधार पर भर्ती पिछले साल की प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से पूरी की जा चुकी है। अब राज्य चयन आयोग के माध्यम से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी के आधार पर पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन आधार पर होंगी भर्तियां
राज्य चयन आयोग में तमाम भर्तियों को ऑनलाइन आधार पर आयोजित किया जाएगा। सीबीटी के तहत इन पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत विभाग से भर्तियों की रिक्यूजीशन यानि भर्ती की मांग की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद ओटीआर सिस्टम के तहत अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। सिंगल विंडो और ओटीआर सिस्टम को 20 मार्च तक शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि शीघ्र ही जेबीटी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
जेबीटी के 1295 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से मांग भेजी गई है। इससे पहले भंग आयोग के दौर में विज्ञाप्ति पोस्ट कोड 1075 के तहत 467 जेबीटी के पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। सिंगल विंडो और ओटीआर सिस्टम के शुरू होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी- विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर