फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Cabinet Decision Now constables will also investigate criminal cases cabinet approval

HP Cabinet Decision: अब कांस्टेबल भी करेंगे आपराधिक मामलों की जांच, कैबिनेट की मंजूरी

Tue, 16 Sep 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पुलिस कांस्टेबलों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 176 (1) के तहत मामलों की जांच का अधिकार देने को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
HP Cabinet Decision Now constables will also investigate criminal cases cabinet approval
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को पुलिस विभाग से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में पुलिस कांस्टेबलों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 176 (1) के तहत मामलों की जांच का अधिकार देने को मंजूरी दी गई। अब योग्य कांस्टेबल कुछ विशेष मामलों की जांच कर सकेंगे।

विज्ञापन


सरकार ने तय किया है कि ऐसे कांस्टेबल जिनके पास स्नातक की डिग्री होगी, जिन्होंने कम से कम सात साल की सेवा पूरी कर ली है, छह सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण लिया है, निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिन पर कोई विभागीय जांच लंबित नहीं है, उन्हें ऐसे मामलों की जांच का अधिकार होगा, जिनमें अधिकतम तीन साल की सजा या जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस जांच प्रणाली को मजबूत करने और छोटे मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


एनएच पर बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी, परवाणू और धर्मपुर में भरेंगे पद
मंत्रिमंडल ने सोलन जिले के परवाणू और धर्मपुर पुलिस थानों में विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों को भरने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी और यातायात व कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इन पदों के भरने से जहां मौजूदा समय में इन थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त कार्य से राहत मिलेगी, वहीं आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed