फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP BJP Rally roars against Congress government in Dharamshala attacks on guarantees and law and order

HP BJP Rally: धर्मशाला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, गारंटियों, कानून-व्यवस्था पर घेरा

Thu, 04 Dec 2025 10:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Dec 2025 10:25 PM IST
सार

वीरवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरावर स्टेडियम में रैली की। रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार के पास बताने के लिए कोई योजना नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP BJP Rally roars against Congress government in Dharamshala attacks on guarantees and law and order
धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रदेश सराकर के खिलाफ भाजपा की रैली में मंच पर उपस्थित नेता - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने वीरवार को व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलो भ्रष्ट सरकार, के नारे के साथ जोरावर स्टेडियम में आक्रोश रैली की। रैली में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को दस गारंटियों, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर घेरा। भाजपा कार्यकर्ता दूध और गोबर लेकर रैली में पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार के पास बताने के लिए कोई योजना नहीं हैं। भाजपा सरकार के समय शुरू की गईं दर्जनों योजनाएं भी बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसी सरकार है, जिससे लोग नया कुछ नहीं मांग रहे, बल्कि पहले की सुविधाएं बंद न करने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर आज तक क्यों नहीं बना? केंद्र सरकार की ओर से पैसा दिए जाने और जमीन की क्लीयरेंस की कार्यवाही पूरी होने के बाद भी सरकार 30 करोड़ क्यों नहीं जमा कर रही?

विज्ञापन
विज्ञापन

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की 112 बीघा से ज्यादा जमीन किस अधिकार से बेची गई। हिमाचल में लोग सरकार को उखाड़ फेंकने को आतुर हैं। हर जगह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। राजधानी में दिव्यांगजनों और धर्मशाला में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बर्बरता की गई। तीन साल में बिजली, पानी और अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी तक पर कर लगाए हैं। कर्ज लेकर मित्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार में स्टार प्रचारक बनकर गए थे तो वहां कांग्रेस बोलेरो में फिट हो गई थी। हिमाचल की जनता कांग्रेस का बिहार से भी बुरा हाल करेगी। मुख्यमंत्री जिस कार में बजट पेश करने आते हैं, अगले चुनाव में लोग कांग्रेस को उसी ऑल्टो कार में फिट करेंगे। सरकार ने उसी जगह पर तीन साल के कार्यकाल का जश्न मनाने का फैसला किया है, जहां दर्जनों जिंदगियां अभी भी मलबे में दफन हैं। जयराम ने कहा कि केंद्र सरकार आपदा के लिए 5500 करोड़ पहले दे चुकी है। प्रदेश सरकार पहले इसका हिसाब दे, उसके बाद 1500 करोड़ मांगे। धारा 118 को बदलने के लिए बिल लाया गया है।

दोपहर 12 बजे रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, सुरेश कश्यप, डॉ. सिकंदर कुमार समेत कई नेता शामिल हुए।

जॉब ट्रेनी पॉलिसी से युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा: परमार
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने ‘व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार’ के नारे के साथ जोरावर मैदान में आक्रोश रैली निकाली। रैली में प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंचे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने प्रदेश सरकार की गारंटियों के खिलाफ गीतों के माध्यम से तंज कसा।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में कोई हिमाचल निर्माता, कोई राज्य को संवारने, कोई सड़क और पानी और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश को स्वावलंबी बनाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रदेश की जनता धोखा देने वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे। सीएम स्वयं खज्जल हैं और जनता को खज्जल कर रहे हैं, ऐसे में इनका नाम खज्जल सिंह रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मित्रों को पद नवाजे जा रहे हैं और युवाओं को पशु, वन, रोगी मित्र बनाया जा रहा है। जॉब ट्रेनी पॉलिसी से युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। जोरावर मैदान से जब भी हुंकार उठी है, तो इससे स्पष्ट हो जाता है प्रदेश की जनता बदलाव को तैयार है। इनसे मंत्री-विधायक तक दुखी हैं। सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है और केंद्र से मिले आपदा राहत के पैसे को बड़े तंबू लगाने पर खर्च करने जा रही है। रैली के दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मंच का संचालन किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए दिखे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed