फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   historical rally of narendra modi in himachal

‘जनसागर’ के आगे मोदी, राजनाथ नतमस्तक

Mon, 17 Feb 2014 01:02 AM IST
निकुंज सूद/अमर उजाला, सुजानपुर, ऊना
निकुंज सूद/अमर उजाला, सुजानपुर, ऊना Updated Mon, 17 Feb 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
historical rally of narendra modi in himachal

सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में उपस्थित जन सैलाब के समक्ष नरेंद्र मोदी सहित अन्य भाजपा नेता नतमस्तक हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जनसमूह को पहाड़ों में जनसागर की संज्ञा दी।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने उपस्थिति को देख टिप्पणी की कि उन्हें काफी सुखद अनुभव हो रहा है। हिमाचल से मिले प्यार, सम्मान के लिए हिमाचल की वीरभूमि, देवभूमि को सिर झुकाकर नमन करता हूं।
विज्ञापन


सुजानपुर में आयोजित परिवर्तन रैली में जनता की उपस्थिति ने भाजपा को नया जोश प्रदान किया। प्रदेश के इतिहास में राजनीतिक रैलियों के रिकार्ड भी तोड़ दिए। जन उपस्थिति के लिहाज से यह बड़ी राजनीतिक रैली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम के बावजूद पहुंचे लोग

historical rally of narendra modi in himachal

खराब मौसम के चलते रैली में उपस्थिति को लेकर आशंकाएं भी जताई जा रही थीं, लेकिन रविवार को सारी आशंकाएं दूर हो गईं। शुक्रवार, शनिवार को प्रदेश भर में मौसम खराब रहा।

भारी बारिश और बर्फबारी के कारण जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया था। राजनीतिक दृष्टि से करीब दर्जन भर विस क्षेत्र प्रभावित थे और भाजपा को भी बर्फबारी से प्रभावित दर्जनभर विस क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के न आ पाने का अहसास था।

इसके चलते ध्यान कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर लोस क्षेत्रों से भरपाई करने पर केंद्रित किया गया था। हालांकि रविवार को आयोजित रैली में प्रभावित क्षेत्रों से भी कुछ गिनती के कार्यकर्ता रैली में शिरकत करने के लिए जैसे तैसे पहुंच गए थे।

नया रिकॉर्ड बना गई मोदी रैली

historical rally of narendra modi in himachal

खराब मौसम के बावजूद सुजानपुर के चौगान में उमड़े जनसैलाब ने राजनीतिक रैलियों में एक नया रिकार्ड बनाया। हर भीड़ से जहां धूमल और शांता जैसे नेता खुश थे तो राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी हैरान। ये पूरी तरह धूमल और अनुराग का शो था।

भाजपा ने 85 हजार कुर्सियां लगाईं थी। ये भर गईं, लेकिन लोग आना बंद नहीं हुए। इसके बाद रैली की चारदिवारी के परदों को हटाना पड़ा। भाजपा का दावा है कि आंकड़ा एक लाख से ऊपर था।

रैली खत्म होने के बाद वापस जाने के लिए गाड़ियों को पार्किंग से निकलने में दो से तीन घंटे लगे।

मोदी रैली में पड़ोसी राज्यों से जुटाई भीड़

historical rally of narendra modi in himachal

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दुलैहड़ में जनसभा में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कारण प्रदेश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। धूमल सरकार तेरहवें वित्त आयोग के पास अपना केस सही ढंग से रखने में नाकाम रही।

जनसभा से पहले ऊना विश्रामगृह में सीएम ने कहा कि मोदी की सुजानपुर रैली के लिए लोगों को पंजाब से ढोकर लाया गया है। यही नहीं, भीड़ जुटाने के लिए उत्तराखंड और हरियाणा से भी लोग इकट्ठे किए गए हैं। हिमाचल में कांग्रेस को मोदी से कोई नुकसान नहीं होगा।

'रैली के लिए भाजपाइयों ने की जबरन वसूली'

historical rally of narendra modi in himachal

वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी सुजानपुर में आए हैं। वे भी मुख्यमंत्री हैं और मैं भी मुख्यमंत्री हूं। हम उनका हिमाचल में स्वागत करते हैं। भाजपा के सभी विधायक मोदी की इस रैली के लिए एक महीने से प्रचार में लगे रहे। विधानसभा के बजट सत्र में पहुंचना भी विपक्षी दल के विधायकों ने जरूरी नहीं समझा।

उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए भाजपाइयों ने चंदा इकट्ठा किया और लोगों से जबरन वसूली भी की। जबकि कांग्रेस की यह जनसभा महज एक विधानसभा हलके की रैली है। यदि कांग्रेस भी प्रदेश स्तर की रैली करना चाहे तो उसके लिए इंदिरा मैदान या कोई और बड़ा मैदान ढूंढना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed