फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Weather Forecast Today: Tempertaure in Shimla, Mandi, Manali, Chamba and Dharamshala Mausam

HP Weather: दिन में धूप छुड़ा रही पसीने, रात को माइनस पारे से हुई कड़ाके की ठंड; जानें हिमाचल का मौसम अपडेट

Sun, 15 Dec 2024 11:25 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Dec 2024 11:25 AM IST
सार

Weather in Himachal Today IMD Update : हिमाचल प्रदेश में कई शहरों का तापमान माइनस में चला गया है। वहीं, 20 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 
 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Weather Forecast Today: Tempertaure in Shimla, Mandi, Manali, Chamba and Dharamshala Mausam
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में दिन को धूप जहां पसीने छुड़ा रही है, वहीं रात को माइनस पारे से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी शिमला में रात का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज हुआ। ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिले में रात का पारा माइनस में चल रहा है। हिमाचल के 11 क्षेत्रों में शुक्रवार रात न्यूनतम पारा माइनस में रिकॉर्ड हुआ। सड़कों पर पानी जमने से फिसलन की समस्या बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। कांगड़ा, सोलन, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में पारा 23 डिग्री से अधिक रहा। 20 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में और ज्यादा कमी दर्ज होगी।

विज्ञापन


राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को धूप खिली रही। जनजातीय क्षेत्र लाहौल व जिला कुल्लू में शनिवार को मौसम साफ रहा। सुबह से लेकर शाम तक धूप खिली रही और लाहौल के कोकसर में सैलानियों ने खूब आनंद लिया। बसों के लिए बंद जलोड़ी दर्रा निगम की बसों के लिए खुल गया है। इससे बाह्य सराज के साथ रामपुर, किन्नौर, करसोग व शिमला जिला के लोगों को राहत मिली है। जिला चंबा में शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर के वक्त धूप निकली। इससे लोगों को प्रचंड शुष्क ठंड से राहत मिली।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -11.5
कुकुमसेरी -8.2
समदो -5.7
भुंतर -1.7
बजौरा -1.7
सेऊबाग -1.5
बरठीं -1.2
ऊना -1.0
कल्पा -1.0
हमीरपुर -0.2
सुंदरनगर  -0.2
सोलन  0.4
मनाली  0.9
मंडी 1.0
बिलासपुर 1.1
चंबा  1.4
कांगड़ा 2.6
धर्मशाला 4.0
नाहन 6.6
शिमला 9.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed