फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update Avalanche in Gondhla of Lahaul snowfall on peaks Atal Tunnel closed for small vehicles

Himachal Weather Update: लाहौल के गोंधला में हिमस्खल, चोटियों पर बर्फबारी, छोटे वाहनों के लिए अटल टनल बंद

Thu, 13 Feb 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 13 Feb 2025 01:00 AM IST
सार

वीरवार और शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 16 फरवरी से फिर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 16 से 18 फरवरी तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।
 

विज्ञापन
Himachal Weather Update Avalanche in Gondhla of Lahaul snowfall on peaks Atal Tunnel closed for small vehicles
पीर पंजाल की पहाड़ी से हुआ हिमस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लाहौल और रोहतांग समेत चोटियों पर बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। छोटे वाहनों के लिए अटल टनल रोहतांग बंद हो गई है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक अटल टनल रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने के बाद सड़क पर ब्लैक आइस होने से वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन




इधर, लाहौल घाटी में बुधवार दोपहर बाद शाम के समय लाहौल के गोंधला गांव के समाने पीर पंजाल की चोटी से हिमस्खलन हुआ है। पहाड़ी से हिमस्खलन का एक बड़ा हिस्सा टूट कर चंद्रा नदी तक पहुंचा। हिमस्खलन से उठा बर्फीला तूफान गोंधला पंचायत के कई गांव तक पहुंचा। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दियों में पीर पंजाल की चोटी से कई बार हिमस्खलन होता रहता है। डीएसपी केलांग राजकुमार ने कहा कि हिमस्खलन से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। एक हफ्ते के भीतर यह हिमस्खलन का दूसरा मामला है।
विज्ञापन


बुधवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। वीरवार और शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 16 फरवरी से फिर हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 16 से 18 फरवरी तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

मंगलवार रात करीब 9 बजे से अटल टनल रोहतांग के साथ चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। बुधवार सुबह भी हल्की बर्फबारी होने से टनल होकर छोटे वाहनों के लिए बंद हो गई। दोपहर करीब 3:00 बजे के बाद शाम तक जिला मुख्यालय कुल्लू में अंधड़ चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाहौल-स्पीति में 77 सड़कें यातायात के लिए अभी भी बंद हैं।

शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर को मौसम साफ रहा। शाम को फिर बादल उमड़ आए। तेज हवाएं चलने का दौर भी शिमला में जारी रहा। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.6, बिलासपुर में 24.9, कांगड़ा में 24.1, नाहन में 23.9, मंडी में 21.9, सोलन में 22.0, चंबा में 21.1, धर्मशाला में 19.0, शिमला में 15.2 और मनाली में 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -8.5
केलांग -7.1
कुकुमसेरी -6.8
कल्पा -3.0
भरमौर 1.6
मनाली  3.1
सोलन 5.0
धर्मशाला 5.2
शिमला 6.0
बिलासपुर 6.1
मंडी  6.6
नाहन 7.3
कांगड़ा 7.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed