फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Solan records the warmest day of December so far temperatures also rise in Shimla and Manali

Himachal Weather: सोलन में दिसंबर का अब तक का सबसे गर्म दिन, शिमला-मनाली में भी बढ़ी तपिश; जानें अपडेट

Tue, 16 Dec 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Dec 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दिसंबर में गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है। शिमला और मनाली में भी नौ साल बाद दिसंबर में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Solan records the warmest day of December so far temperatures also rise in Shimla and Manali
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ों पर सर्दी के मौसम में दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दिसंबर में गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है। सोलन में सोमवार को दिसंबर में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां पारा 28.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले सोलन में साल 2016 में सर्वाधिक 28.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया था।

विज्ञापन

उधर, शिमला और मनाली में भी नौ साल बाद दिसंबर में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 21.6 रिकॉर्ड किया गया। इससे पूर्व वर्ष 2016 में 22.3 डिग्री तक पारा चढ़ा था। सोमवार को मनाली में भी तापमान 18.4 डिग्री रहा। इससे पहले 2016 में 20 डिग्री रहा था। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। दो- तीन दिनों तक दिन में पारा और चढ़ने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार को जलाशयों से सटे जिला मंडी और बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार और बुधवार के लिए भी घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच, रोहतांग दर्रा, भरमौर और मणिमहेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। रविवार रात को भी रोहतांग दर्रा, बारालाचा सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। सोमवार को पर्यटक लाहौल की वादियों में पहुंचे। पर्यटकों ने ग्रांफू बाईपास और शिंकुला दर्रा में बर्फ के बीच मस्ती की। रविवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 और ताबो में माइनस 2.7 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

अब 20-21 को बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके चलते 20 और 21 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने की संभावना है।

बर्फबारी न होने से बढ़ा तापमान
मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं होने से मध्य व मैदानी जिलों में ठंडी हवाएं नहीं पहुंच रही है। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने की संभावना है।

रात का भी चढ़ा पारा  शिमला सर्वाधिक गर्म
दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात को शिमला का पारा सर्वाधिक रहा। रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर में 6.5, भुंतर में 8.0, कल्पा में 2.0, धर्मशाला में 7.0, ऊना में 7.7, नाहन में 9.8, पालमपुर में 7.0, सोलन में 5.0, मनाली में 6.9, कांगड़ा में 7.3, मंडी में 8.1, बिलासुपर में 8.5, हमीरपुर में 7.4, जुब्बड़हट्टी में 9.8, कुफरी में 10.6, नारकंडा में 8.1, रिकांगपिओ में 4.5, सेऊबाग में 4.6, बरठीं में 6.7, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में 5.3, देहरा गोपीपुर में 7.0, और बजाैरा में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
सोलन  28.5
ऊना 24.6
बिलासपुर 23.6
कांगड़ा  23.4
हमीरपुर 23.3
धर्मशाला 23.0
नाहन 22.8
शिमला 21.6
मनाली  18.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed