फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall on the peaks of Pangi, including Rohtang; rain in Kullu and Chamba.

Himachal Weather: रोहतांग समेत चोटियों पर बर्फबारी, कुल्लू-चंबा में बारिश; राज्य में इतने दिन बरसेंगे बादल

Mon, 22 Jun 2026 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 08:43 PM IST
सार

रोहतांग दर्रा और अन्य ऊंची चोटियों पर सुबह से रुक-रुक कर बर्फबारी हाेती रही। निचले इलाकों में बारिश होने से मौसम काफी ठंडा हो गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall on the peaks of Pangi, including Rohtang; rain in Kullu and Chamba.
रोहतांग में ताजा बर्फबारी, सैलानियों ने कीं अठखेलियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग दर्रा समेत पांगी की ऊंची चोटियों पर सोमवार को बर्फबारी हुई। कुल्लू और चंबा जिलों के निचले इलाकों में जमकर बारिश दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में भी बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। मैदानी जिलों में धूप खिली रही। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में सोमवार को फिर मौसम ने करवट ले ली। रोहतांग दर्रा और अन्य ऊंची चोटियों पर सुबह से रुक-रुक कर बर्फबारी हाेती रही। निचले इलाकों में बारिश होने से मौसम काफी ठंडा हो गया है। 

विज्ञापन

कुल्लू में तेज हवाएं चलीं, पांगी की ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी

कुल्लू जिला मुख्यालय में तेज हवाएं चलती रहीं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला चंबा में पांगी की ऊपरी चोटियों सचे जोत, थालल, सुराल भुटोरी, सुराल वाटर फॉल और चस्क भुटोरी में हल्की बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। हल्की बर्फबारी और बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। चंबा की कीड़ी पंचायत के मघेरनी, चचोह, मंगरोल, कीड़ी, खल्ला, खलनेरा, नौतोड़, रोनी, ओहला और तूती में सेब सहित फलदार पौधों और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। इससे बागवानों को आर्थिक हानि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने दिन खराब रहेगा माैसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  22, 23, 24, 25 और 26 जून को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य के कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान

ऊना 35.4
नेरी 35.4
बिलासपुर 34.0
कांगड़ा 33.0
बरठीं 31.8
धर्मशाला 31.0
नाहन 30.8
मंडी 30.3
सोलन 29.5
चंबा 27.5
मनाली 26.0
शिमला 22.8


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed