फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall on mountains heavy rain in kangra mandi chamba kullu mausam update

Himachal Weather: नारकंडा और कुफरी समेत पहाड़ों पर बर्फबारी, इन जिलों में झमाझम बारिश; जानें मौसम अपडेट

Fri, 21 Feb 2025 12:45 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Feb 2025 12:45 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में नारकंडा-कुफरी और मनाली से सटे सोलंगनाला समेत पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात के साथ कांगड़ा, मंडी, चंबा और कुल्लू में झमाझम बादल बरसे। अन्य जिलों में भी बारिश हुई है।

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall on mountains heavy rain in kangra mandi chamba kullu mausam update
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच वीरवार को हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई है। नारकंडा-कुफरी और मनाली से सटे सोलंगनाला समेत पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात के साथ कांगड़ा, मंडी, चंबा और कुल्लू में झमाझम बादल बरसे। अन्य जिलों में भी बारिश हुई है। बर्फबारी के चलते कुल्लू-लाहौल के बीच अटल टनल और जलोड़ी दर्रा से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। एनएच समेत कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। नारकंडा और कुफरी में हिमपात के चलते राजधानी और अपर शिमला के बीच आवाजाही बाधित रही।

विज्ञापन


विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से सूखे का दौर समाप्त हो गया है। किसानों-बागवानों को बड़ी राहत मिली है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश में पर्यटन को भी पंख लगने से आसार हैं। पिछले चौबीस घंटों से रोहतांग, जलोड़ी दर्रा, अटल टनल के अलावा कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा, शिमला, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और सिरमौर के पर्वतीय इलाकों में हिमपात हो रहा है। प्रदेश के मैदानी जिलों में भी जमकर बारिश हुई है। शिमला के नारकंडा में हिमपात से सुबह के समय शिमला से रामपुर और किन्नौर के लिए बसंतपुर होकर वाहन भेजे गए।

नारकंडा में दोपहर बाद एनएच बहाल हो सका। कुफरी में हल्की बर्फबारी के बीच सैलानियों ने खूब मस्ती की। कांगड़ा में धौलाधार और त्रियूंड की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। सिरमौर के चूड़धार के अलावा नौहराधार, हरिपुरधार एवं बोगधार समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में बुधवार रात से जारी हल्की बारिश का दौर वीरवार को भी जारी रहा। कुल्लू में निगम की छह बसें बर्फ में फंस गई हैं। लोक निर्माण विभाग की 10 और लाहौल में ग्रामीण इलाकों की कई सड़कें फिर बंद हो गई हैं।

विज्ञापन

लाहौल के अटल टनल के साथ सटे तेलिंग गांव में बर्फ के साथ तूफान भी चला, जिससे ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हुए। जलोड़ी जोत में एनएच बंद होने से आउटर सराज का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। चंबा की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। बारिश-बर्फबारी से 25 मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप होने से लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ा। मंडी में वीरवार सुबह ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने का क्रम जारी रहा। जिला ऊना में भी बारिश दर्ज की गई।

बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेश में औसतन तापमान चार डिग्री गिर गया है। वीरवार को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने से दिन के तापमान में कमी दर्ज हुई। वीरवार कांगड़ा में अधिकतम तापमान 26.4, ऊना में 21.2, बिलासपुर में 19.9, धर्मशाला में 18.5, नाहन में 18.0, मंडी में 16.0, सोलन में 15.2, शिमला में 13.0, मनाली में 5.2 और डलहौजी में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

शुक्रवार को मौसम साफ, शनिवार को आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में शुक्रवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। चार मैदानी जिलों में इस दौरान मौसम साफ रहेगा। 23 और 24 फरवरी को पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है। 25 और 26 फरवरी को दोबारा से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम में बदलाव आने के आसार जताए गए हैं।

कांगड़ा और बिलासपुर में स्थगित करनी पड़ी पुलिस भर्ती
बारिश के चलते कांगड़ा और बिलासपुर जिले में हो रही पुलिस की भर्ती प्रक्रिया वीरवार को स्थगित करनी पड़ी। इससे भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए प्रतिभागियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शिमला-भुंतर से नहीं हुईं हवाई उड़ानें, गगल से सिर्फ दो उड़ानें
मौसम खराब रहने के चलते वीरवार को शिमला-भुंतर से हवाई उड़ानें नहीं हो पाईं। गगल से दोपहर बाद दो विमान दिल्ली और चंडीगढ़ गए। देहरादून से भुंतर व जयपुर से भुंतर की हवाई उड़ानें नहीं हो सकीं। शिमला से सटे जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से भी वीरवार को दिल्ली के लिए उड़ान नहीं हो पाई। गगल एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच उड़ानों के लिए उचित विजिबिलिटी न होने के कारण सुबह स्पाइस जेट और इंडिगो की आने वाली एक-एक उड़ान रद्द हो गई। दोपहर बाद मौसम साफ होने पर दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए इंडिगो विमानन कंपनी की एक-एक उड़ान हुई। वीरवार को दिल्ली से तीन और चंडीगढ़ से एक उड़ान गगल एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित थी।

कहां कितना रहा रात का पारा
 
केलांग  -2.3
कुकुमसेरी -2.3
ताबो -1.5
कल्पा 0.2
शिमला 3.2
मनाली 4.3
धर्मशाला 4.8
सोलन 6.4
ऊना 8.6
नाहन 9.0
मंडी  10.3
कांगड़ा 11.0
बिलासपुर 11.9

कहां कितनी बर्फबारी
 
क्षेत्र बर्फबारी सेंटीमीटर में
रोहतांग दर्रा  30
अटल टनल 15
जलोड़ी दर्रा 15
धुंधी 12
शिकारी देवी 12
सोलंगनाला 8
शैटाधार  6
पलचान 5

कहां कितनी बारिश
 
क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
डलहौजी 15
सुंदरनगर 15
मनाली 11
भरमौर 11
भुंतर 9
मंडी 9
बिलासपुर  8
कांगड़ा  7
शिमला 2
ऊना 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed