Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Season hottest today mercury crosses 40 in 4 districts Heat wave warning on Tuesday too

Himachal Weather: हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन, 4 जिलों में पारा 40 के पार; मंगलवार को भी लू की चेतावनी

Tue, 10 Jun 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लू चली। यह दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में लू चलने का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Season hottest today mercury crosses 40 in 4 districts Heat wave warning on Tuesday too
रिज मैदान पर छाता खोलकर धूप से बचती युवतियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी पसीने छुड़ा रही है। सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। हमीरपुर के नेरी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 42.6, ऊना में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के चार जिलों का पारा 40 डिग्री को पार कर गया। कांगड़ा शहर का पारा 40.4 और बिलासपुर का 40.1 डिग्री रहा। सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में लू चली। मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में लू चलने का अलर्ट है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 जून तक प्रदेश में धूप खिली रहेगी। अगले तीन दिन पारा दो से तीन डिग्री और चढ़ने की आशंका है। उधर, 13 से 15 जून तक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गर्ज के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी शिमला का अधिकतम पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पहाड़ों की रानी में भी दिन को लोग छाता लेकर और महिलाएं चुनरी लेकर जाती दिखीं।
विज्ञापन


Trending Videos

शीत मरुस्थल ताबो का पारा शिमला से ज्यादा
प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्र और शीत मरुस्थल किन्नौर के ताबो क्षेत्र का अधिकतम पारा सोमवार को 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि राजधानी शिमला का अधिकतम पारा भी 29 डिग्री रहा। सर्दियों में सबसे ठंडा क्षेत्र रहने वाला इन दिनों गर्मी से झुलस रहा है। केलांग का पारा भी 26 डिग्री तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें- Forest Fire HP: हिमाचल प्रदेश में मौसम मेहरबान, पिछले साल की तुलना में फायर सीजन राहत भरा; जानें विस्तार से
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
 
मंडी 39.4
धौलाकुआं 38.3
बरठीं 38.7
चंबा  35.9
विज्ञापन

ऊना में बिगड़ी 14 छात्राओं की तबीयत, कुछ कैडेट्स बेहोश
जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में चल रहे एनसीसी शिविर में सोमवार दोपहर गर्मी के चलते 14 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कुछ कैडेट्स तो बेहोश हो गईं। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि भीषण गर्मी से पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने से छात्राएं बेहोश हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह जैसे ही कैडेट्स ने दौड़ लगानी शुरू की तो एक के बाद एक छात्राओं की तबीयत खराब होने लगी। कुछ कैडेट्स को चक्कर आने लगा और उल्टियां भी हुईं। छात्राओं की तबीयत बिगड़ते देख उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालत में सुधार होने के बाद अधिकतर कैडेट्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक कैडेट का अभी उपचार अस्पताल में चल रहा है। शिविर में स्कूल-कॉलेजों की 500 के करीब कैडेट्स भाग ले रही हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास चौहान का कहना है कि शिविर में गर्मी के चलते छात्राओं में पानी की कमी हो गई। उन्होंने स्वच्छ पानी पीने और संतुलित आहार का सेवन करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed