फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Orange alert for heavy rain in many areas of Kangra Kullu and Mandi today

Himachal Weather : कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें पूरा अपडेट

Tue, 29 Jul 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 29 Jul 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में तीन अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 29 और 30 जुलाई के दौरान बारिश की अधिक गतिविधि होने की संभावना है। जानें पूरा अपडेट...
 

विज्ञापन
Himachal Weather Orange alert for heavy rain in many areas of Kangra Kullu and Mandi today
शिमला के रिज मैदान पर छाई धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, अन्य क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। तीन अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई तो अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। हिमाचल में सोमवार शाम तक 200 सड़कें, 62 बिजली ट्रांसफार्मर और 110 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित रहीं। मंडी जिले में सबसे अधिक 121 सड़कें और 39 जल आपूर्ति स्कीमें बाधित हैं।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 29 और 30 जुलाई के दौरान बारिश की अधिक गतिविधि होने की संभावना है। 31 जुलाई से 3 अगस्त तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 28 जुलाई तक 164 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 269 लोग घायल हुए हैं। 35 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 74 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1,607 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,168 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,402 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1523 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।



ये भी पढ़ें- Minjar Mela 2025: खास और आम लोग एक साथ में बैठ देखते हैं मिंजर मेला, खास रिवायत करती है इसे दूसरों से अलग

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में सामान्य से 10 फीसदी कम बरसे बादल
हिमाचल प्रदेश में जुलाई के दौरान सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। एक से 28 जुलाई तक प्रदेश में 207 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 229 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। बिलासपुर में इस दौरान सामान्य से पांच, हमीरपुर में आठ, कुल्लू में 19, मंडी में 55, शिमला में 62, सिरमौर में छह और ऊना में तीन फीसदी अधिक बारिश हुई। चंबा में सामान्य से 53, कांगड़ा में 18, किन्नौर में 14, लाहौल-स्पीति में 75 और सोलन में 14 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, मानसून सीजन के दौरान 20 जून से 28 जुलाई तक सामान्य से चार फीसदी अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
कांगड़ा 140
पालमपुर 71
धर्मशाला 53
सराहन 30
मंडी 24
धौलाकुआं 17
ऊना 6
शिमला  5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed