फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon bid farewell before the clouds, temperature dropped, know how long the rain will con

हिमाचल माैसम: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसे बादल, तापमान गिरा, जानें कब तक जारी रहेगा बारिश का दाैर

Mon, 28 Sep 2026 06:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 06:33 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश में बादल झमाझम बरसे हैं। लगातार तीसरे दिन किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और कांगड़ा के धौलाधार में बर्फबारी हुई, जबकि राजधानी शिमला, धर्मशाला समेत अन्य जिलों में बादल बरसे।

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon bid farewell before the clouds, temperature dropped, know how long the rain will con
हिमाचल में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मानसून की विदाई से पहले हिमाचल प्रदेश में बादल झमाझम बरसे हैं। सोमवार को लगातार तीसरे दिन किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और कांगड़ा के धौलाधार में बर्फबारी हुई, जबकि राजधानी शिमला, धर्मशाला समेत अन्य जिलों में बादल बरसे।  प्रदेश के अधिकतम तापमान में आठ से दस डिग्री की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान भी गिरा है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 24 घंटों के दाैरान कांगड़ा में 73.4, धर्मशाला 61.1, सांगला  किन्नौर 45.6, सराहन शिमला 38.5, पांवटा साहिब 30.6, कल्पा 30.4, जोगिंद्रनगर 26.0, भाबानगर 26.0, मंडी  21.6 व रामपुर  में 20.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन

इन जिलों में छह घंटे जारी रहेगी बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार छह घंटों(शाम 5:30 से रात 11:30 बजे तक) शिमला व सोलन जिले के साथ सिरमौर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और किन्नौर के कुछ भागों हल्की से मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर तेज बारिश के दौर होने की बहुत संभावना है।  माैसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चोटियों पर बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं। इसके बाद 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।  वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा  गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया से होकर गुजर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून सीजन में 12, सितंबर में 19 फीसदी कम बारिश दर्ज
हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून सीजन में सामान्य से 12 और सितंबर में 19 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 20 जून से 28 सितंबर तक प्रदेश में 644 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 732 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। बिलासपुर, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बादल बरसे हैं। चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, मंडी, सोलन और ऊना में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। उधर, सितंबर के दौरान 118 मिलीमीटर को सामान्य माना गया है। इस बार सितंबर के दौरान प्रदेश में 95 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन

जांगलिख पुल के पास भारी भूस्खलन
उधर, शिमला जिले के चिड़गांव क्षेत्र में जांगलिख पुल के पास सोमवार सुबह अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गया। देखते ही देखते सड़क पर मलबा और बड़े-बड़े पत्थर जमा हो गए और वाहनों की आवाजाही रुक गई। रविवार से ही पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिर रहे थे। सड़क से गुजरने वाले लोगों को खतरे का अंदाजा हो गया था। सोमवार सुबह स्थिति अचानक बिगड़ी और पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसक गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed