फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Cloudburst in Kullu's Garsa at night; culvert washed away; heavy rain alert for five distric

Himachal Weather: कुल्लू के गड़सा में रात को फटा बादल, पुलिया बही, पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 08 Jul 2026 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jul 2026 08:25 PM IST
सार

पतलीकूहल की पनगां पंचायत के कशेरी नाला में बाढ़ आने से एक पुलिया बह गई, जिससे गांव का संपर्क टूट गया है। मंडी-पठानकोट हाईवे जिला मंडी के मैगल के पास लवांडी में भूस्खलन होने से बाधित हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Cloudburst in Kullu's Garsa at night; culvert washed away; heavy rain alert for five distric
कुल्लू के गड़सा में रात को फटा बादल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश के बीच मंगलवार देर रात कुल्लू की गड़सा घाटी के हुरला-फांचा नाले में बादल फटा है। पतलीकूहल की पनगां पंचायत के कशेरी नाला में बाढ़ आने से एक पुलिया बह गई, जिससे गांव का संपर्क टूट गया है। मंडी-पठानकोट हाईवे जिला मंडी के मैगल के पास लवांडी में भूस्खलन होने से बाधित हुआ है। प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्राें में वीरवार और शुक्रवार को बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

बुधवार को शिमला में सुबह बारिश हुई, लेकिन शाम को धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया। बिलासपुर, मनाली, चंबा और मंडी जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिससे उमस ने लोग परेशान किए। चंबा में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्गेठी के पास बुधवार को एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। चार संपर्क मार्ग भी ठप पड़े हैं। करीब 15 ट्रांसफार्मर बंद होने से 80 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। मंडी जिले में चार सड़कें बंद हैं और 14 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। बिंद्रावणी में मंडी-कुल्लू फोरलेन पर जलभराव हो गया है। हमीरपुर में बुधवार सुबह बारिश के बाद मौसम सामान्य रहा। जिला कांगड़ा में दिनभर बादल छाए रहे और सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। ऊना में बुधवार सुबह से हल्के बादल छाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान

भुंतर 33.
ऊना 33.0
नेरी 32.2
कांगड़ा 30.9
धर्मशाला 30.0
चंबा 29.2
बिलासपुर 27.5
नाहन 26.9
मंडी 26.8
सोलन 26.5
शिमला 22.2
मनाली 20.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed