फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather clear in Himachal on Sunday yellow alert for rain and snowfall in three districts on Monday

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम साफ, सोमवार को तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

Sun, 09 Mar 2025 10:33 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Mar 2025 10:33 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 10 मार्च को चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति जिले में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal Weather clear in Himachal on Sunday yellow alert for rain and snowfall in three districts on Monday
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहेगा। दस मार्च से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 से 14 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


10 मार्च को चंबा, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति जिले में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित सभी जिलों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान  28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कुल्लू, चंबा, किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिलों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 
विज्ञापन


10 और 11 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 12 से 14 मार्च तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। सोमवार से अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी व बारिश से अस्तव्यस्त जनजीवन को पटरी पर लाने का काम तेज हो गया है। शनिवार को 178 बंद सड़कों को खोलने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed