फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Chances of rain and snowfall in high mountain districts today

Himachal Weather: उच्च पर्वतीय जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम अपडेट बस एक क्लिक पर

Tue, 29 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 29 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मंगलवार से लेकर तीन नवंबर तक धूप खिली रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather Chances of rain and snowfall in high mountain districts today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला सहित शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी व कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


तीन नवंबर तक धूप खिली रहने के आसार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मंगलवार से लेकर तीन नवंबर तक धूप खिली रहने के आसार हैं। रविवार रात ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 और कुकुमसेरी में 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


शिमला में शाम के समय हल्के बादल
प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रविवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 5.6, मनाली में 8.2, समदो में 6.5, रिकांगपिओ में 8.5, भुंतर में 9.8, सोलन में 11.0, शिमला में 12.0, चंबा में 13.2, धर्मशाला में 14.0, मंडी में 14.1, कांगड़ा में 14.3, हमीरपुर में 14.7, बिलासपुर में 17.2 और नाहन में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। शिमला में शाम के समय हल्के बादल छा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना रहा अधिकतम पारा
सोमवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 32.5, ऊना में 32.4, बिलासपुर में 31.2, भुंतर में 30.6, सुंदरनगर में 30.3, कांगड़ा में 29.8, चंबा-सोलन में 29.4, नाहन में 28.3, मंडी में 27.9, धर्मशाला में 24.3, शिमला में 24.0 और मनाली में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed