फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather 232 roads including 2 NH and Atal Tunnel closed darkness prevails in 480 villages of Chamba

Himachal Weather: दो एनएच, अटल टनल समेत 232 सड़कें बंद, चंबा के 480 गांवों में पसरा अंधेरा; फिर बिगड़ेगा मौसम

Fri, 21 Feb 2025 08:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Feb 2025 08:16 PM IST
सार

Himachal Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 232 सड़कों पर आवाजाही बंद रही। लाहौल घाटी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। चंबा जिले के 480 गांवों में अभी अंधेरा पसरा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather 232 roads including 2 NH and Atal Tunnel closed darkness prevails in 480 villages of Chamba
मनाली-सोलंग मार्ग पर पलचान के समीप सड़क से बर्फ हटाने में जुटे बीआरओ के कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर वीरवार रात और शुक्रवार सुबह तक बर्फबारी का दौर जारी रहा। शुक्रवार को अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में बादल छाए रहे और दोपहर को बूंदाबांदी हुई। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के साथ जिला कुल्लू के ऊपरी इलाकों में वीरवार रात को जमकर बर्फबारी हुई है। प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 232 सड़कों पर आवाजाही बंद रही। लाहौल घाटी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। लाहौल-स्पीति में बिजली के 245 ट्रांसफार्मर और 165 संपर्क सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग सभी तरह के वाहनों के लिए बंद हो गई। शाम को इसे फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। कुल्लू में दो नेशनल हाईवे समेत 19 सड़कें और चार बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हैं। जलोड़ी जोत मार्ग ठप होने से आनी-कुल्लू एनएच बंद है। चंबा जिला के 480 गांवों में अभी अंधेरा पसरा हुआ है। 48 सड़कों पर यातायात व्यवस्था के ठप होने से लोगों को मजबूरन पैदल आवाजाही कर ही अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा।

शुक्रवार को कल्पा, कांगड़ा व मंडी में शीतलहर जबकि निचले पहाड़ी-मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा। माैसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 24 फरवरी तक राज्य के सभी भागों में माैसम साफ बना रहेगा। 26 व 27 फरवरी को राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.4, बिलासपुर में 23.2, कांगड़ा में 22.8, मंडी में 21.4, नाहन में 21.0, सोलन में 20.8, धर्मशाला में 18.8, शिमला में 14.4, मनाली में 9, कल्पा में 6.8 और डलहौजी में 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

कहां कितना तापमान?
 
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -11.2
कुकुमसेरी  -7.2
केलांग -5.8
कल्पा -3.5
मनाली  0.2
शिमला 3.4
धर्मशाला  4.2
सोलन 5.0
कांगड़ा 6.6
मंडी 7.6
बिलासपुर  8.9

कहां कितनी बर्फबारी?
 
क्षेत्र बर्फबारी सेंटीमीटर में
रोहतांग दर्रा 120
कोकसर 75
नार्थ पोर्टल 60
जलोड़ी दर्रा 40
सोलंगनाला 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed