फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather 199 roads 68 transformers and 171 water supply schemes stalled yellow alert today

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 257 सड़कें, 151 ट्रांसफार्मर और 171 जल आपूर्ति योजनाएं ठप, आज येलो अलर्ट

Wed, 16 Jul 2025 01:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Jul 2025 01:39 PM IST
सार

Himachal Weather:बुधवार सुबह 10:00 बजे तक प्रदेश में 257 सड़कें, 151 बिजली ट्रांसफार्मर और 171 जल आपूर्ति योजनाएं ठप रहीं। आपदा की मार झेल रहा जिला मंडी सबसे अधिक प्रभावित है। 

विज्ञापन
Himachal Weather 199 roads 68 transformers and 171 water supply schemes stalled yellow alert today
शिमला के बेमलोई में भूस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। बुधवार सुबह 10:00 बजे तक प्रदेश में 257 सड़कें, 151 बिजली ट्रांसफार्मर और 171 जल आपूर्ति योजनाएं ठप रहीं। आपदा की मार झेल रहा जिला मंडी सबसे अधिक प्रभावित है। चंबा के 50 गांवों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। कुल्लू में भूस्खलन से 35 सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप है। आज भी राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम खराब बना हुआ है। 

विज्ञापन

 नाथपा बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा
शिमला के बेमलोई में भी भूस्खलन हुआ है। वहीं  एसजेवीएन के अनुसार सतलुज नदी का जल प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। इसलिए नाथपा बांध से अतिरिक्त पानी सतलुज नदी में छोड़ा जा रहा है। प्रबंधन ने सभी से निवेदन किया है कि सतलुज नदी के किनारे न जाएं व सुरक्षित दूरी बनाए रखें। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के 16 से 20 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि 21 व 22 जुलाई को कई स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 



ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: किन्रौर के पुष्पेंद्र असम में बलिदान, ड्यूटी के दौरान पेड़ की टहनी गिरने से हुआ हादसा; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

20 जून से 14 जुलाई तक 106 लोगों की गई जान
इस मानसून सीजन में 20 जून से 15 जुलाई तक राज्य में बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन सहित अन्य कारणों से 106 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 189 लोग घायल हुए हैं। अभी भी 35 लोग लापता हैं। 44 लोगों की सड़क हादसे में माैत हुई है। मानसून सीजन में अब तक करीब 1295 कच्चे-पक्के मकानों, दुकानों को क्षति पहुंची है। 850 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1190 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 81,803.12 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 32.5
बिलासपुर 32.4
कांगड़ा 31.2
हमीरपुर 30.6
मंडी 30.2
नाहन 29.9
चंबा 29.9
धर्मशाला 28.1
सोलन 28.0
मनाली 25.0
शिमला 22.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed