फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather 174 roads 162 power transformers still disrupted know today update

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में अभी भी 204 सड़कें, 192 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित, जानें कैसा रहेगा मौसम

Thu, 10 Jul 2025 10:09 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 10 Jul 2025 10:09 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 174 सड़कें, 162 बिजली ट्रांसफार्मर और 755 जल आपूर्ति योजनाएं अभी भी बाधित हैं। वहीं, वीरवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather 174 roads 162 power transformers still disrupted know today update
रिज मैदान शिमला। (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। शिमला में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है।  प्रदेश में गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक 204 सड़कें, 192 बिजली ट्रांसफार्मर और 740 जल आपूर्ति योजनाएं  बाधित रहीं। मंडी जिले में सबसे अधिक 138  सड़कें, 124 बिजली ट्रांसफार्मर व 137 जल आपूर्ति योजनाएं बंद हैं। इसके अलावा धर्मशाला, नूरपुर और देहरा में 603 पेयजल योजनाएं ठप हैं। आज भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन

इतने दिन बरसेंगे बादल, इन जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 16 जुलाई तक बारिश का दाैर जारी रहेगा। इस दाैरान कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 11 जुलाई के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है। बीते 24 घंटों के दाैरान धौलाकुआं में 168.5, बिलासपुर 120.4, मनाली 46.0, जुब्बड़हट्टी 44.2, नगरोटा सूरियां 42.4, पांवटा साहिब 38.4, सुजानपुर टिहरा 37.5, जटोन बैराज 34.6, नाहन 34.1 व गुलेर में 32.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान  चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.0
बिलासपुर 32.8
बरठीं 30.9
धौलाकुआं 30.6
धर्मशाला 30.0
रिकांगपिओ 30.0
मंडी 29.0
सोलन 29.0
चंबा 28.1
कांगड़ा 28.8
नाहन 27.8
शिमला 24.4
मनाली 22.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed