फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vidhansabha Budget Session arguments on sacrifices made for the freedom of the country bjp congress

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: देश की आजादी को लेकर दिए बलिदान पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक; जानें

Thu, 20 Mar 2025 08:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 08:31 PM IST
सार

वीरवार को सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। विधायक संजय रतन ने कहा कि विपक्ष के नेता हमारे राष्ट्रीय नेताओं के नामों का उल्लेख कर रहे हैं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए कुर्बानी दी। 
 

विज्ञापन
Himachal Vidhansabha Budget Session arguments on sacrifices made for the freedom of the country bjp congress
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देश की आजादी को लेकर राष्ट्रीय नेताओं की ओर से दिए गए बलिदान को लेकर वीरवार को सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। बजट पर चर्चा के दौरान विधायक संजय रतन ने कहा कि विपक्ष के नेता हमारे राष्ट्रीय नेताओं के नामों का उल्लेख कर रहे हैं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए कुर्बानी दी। वे ये भी बताएं कि उनके किन नेताओं ने देश के लिए कुर्बानी दी है। हमारे राष्ट्र नेता अमर हैं, जब तक सूरज चंद रहेगा, तब तक उनका नाम रहेगा।

विज्ञापन


इस पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक विपिन सिंह परमार ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम से योजनाओं की घोषणा तो कर देती है लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू नहीं करती। ऐसे में उनका मान-सम्मान भाषणों और किताबों तक न रह जाए, इसके लिए उन्होंने उनके नाम का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि देश के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी है। क्या सरकार सुभाष चंद्र बोस को भूल गई। उन्हें किताबों में ढका गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में विशाल प्रतिमा बनाने और उनकी मौत का रहस्य पता करने के लिए दस्तावेजों को निकलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन


इस पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सभी राष्ट्र नेता सम्माननीय हैं। जब भी स्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मनाली आते थे तो प्रदेश को 1000-1000 करोड़ देते थे। कांग्रेस विधायक दल सदन में उनका समर्थन करता था। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपनी किताब माई कंट्री माई लाइफ में लिखा है कि आरएसएस का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है। उनका काम सिर्फ हिन्दू विचारधारा का प्रचार प्रसार करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed