Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Urea fertilizer crisis in Himachal Pradesh, fear of crop damage farmers and gardeners are worried

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यूरिया खाद का संकट, फसलों के खराब होने का डर; किसान-बागवान हुए परेशान

Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागवानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। बता दें कि सात हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद की मांग प्रदेश भर से भेजी गई है। अभी तक 1,600 क्विंटल की स्वीकृति ही मिल पाई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Urea fertilizer crisis in Himachal Pradesh, fear of crop damage farmers and gardeners are worried
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेशभर में यूरिया खाद की कमी से किसान-बागवान परेशान हैं। बरसात के बाद किसानों को यूरिया खाद की जरूरत है, अभी तक पंजाब के नंगल प्लांट से खाद नहीं मिल रही। सात हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद की मांग प्रदेश भर से भेजी गई है। अभी तक 1,600 क्विंटल की स्वीकृति ही मिल पाई है। वह भी हिमफेड के कार्यालयों में नहीं पहुंची। बीबीएन में किसानों को मक्की और धान के लिए यूरिया खाद नहीं मिल रही है। हिमफेड ने पहली जुलाई को डिमांड भेजी थी लेकिन अभी तक कहीं पर यूरिया खाद नहीं पहुंची है। इससे किसानों को मक्की और धान की फसल प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमफेड के नालागढ़ स्थित कार्यालय से एक जुलाई को 7 हजार बैग की मांग भेजी थी लेकिन अभी तक एक भी बैग नहीं मिला। किसान यूरिया खाद को लेकर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। खेड़ा से अवतार सिंह, ढांग निहली के किसान सदा राम, मझोली से सुच्चा सिंह, राजपुरा से सर्वजीत सिंह, दभोटा से सुरमुख सिंह, नंगल से टेक चंद, पंजेहरा से राजेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों के दो सप्ताह पूर्व मक्की की बिजाई कर दी है। किसानों ने मक्की में घास मारने और कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया है। इस छिड़काव के तीन-चार दिन के भीतर खाद डालनी होती है। किसान नालागढ़ स्थित हिमफेड के कार्यालय में लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। अभी तक यहां पर खाद नहीं पहुंची है। किसानों ने बताया कि अगर समय पर खाद नहीं मिल सकी तो फसल का विकास रुक जाएगा। किसानों ने शीघ्र खाद मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिमफेड के एरिया प्रबंधक गौरव ने बताया कि उन्होंने खाद की डिमांड भेजी है। जैसे ही खाद आती है किसानों को बांट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नालागढ़ से 7,000 बैग की डिमांड भेजी है। पूरे प्रदेश में सात हजार मीट्रिक टन की जरूरत है। अभी तक 1,600 क्विटंल खाद प्रदेश के लिए स्वीकृत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed