फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Una Young man shot at wedding referred to PGI in critical condition

हिमाचल: शादी समारोह में गए युवक पर चली गोली, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर; ऊना जिले में घटनाओं में हो रहा इजाफा

Thu, 30 Oct 2025 09:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 Oct 2025 09:45 PM IST
सार

Una Golikand: जिला ऊना के तहत जखेड़ा गांव में एक शादी समारोह के दौरान युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। पीजीआई में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Himachal Una Young man shot at wedding referred to PGI in critical condition
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस थाना मैहतपुर के तहत जखेड़ा गांव में बुधवार रात 11.30 बजे के करीब एक शादी समारोह के दौरान युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। गोलीबारी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसके दोस्तों ने युवक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सुनील पुरी पुत्र अशोक पुरी निवासी वार्ड नंबर-6, संतोषगढ़ के तौर पर हुई। बताया जा रहा कि युवक को छाती के ठीक नीचे गोली लगी है। पीजीआई में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अभी उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि अशोक कुमार निवासी जखेड़ा के घर में विवाह समारोह था। घायल युवक के दोस्त गगनदीप ने पुलिस को बताया कि सभी दोस्त डीजे नाइट में गए थे। रात करीब 11 बजे डीजे बंद हो गया। इसके बाद वे सभी समारोह के साथ ही खेतों में पार्क की गई अपनी गाड़ी में बैठ गए। इस दौरान उसके दोस्त सुनील पुरी को किसी का फोन आया और वह बात करता हुआ गाड़ी के बाहर चला गया। कुछ देर तक जब सुनील नहीं लौटा तो वे उसे देखने गए। उन्होंने पाया कि सुनील एक दीवार के साथ लगकर पैरों के बल बैठा हुआ है। जब वे पास गए तो सुनील ने बताया कि उसे गोली लगी है। इसके बाद वे तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुनील को पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो शादी समारोह में डीजे नाइट पर किसी के साथ हुआ विवाद इस घटना का कारण हो सकता है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है। अभी गंभीर रूप से घायल सुनील बयान देने की स्थिति में नहीं है। थाना मैहतपुर की पुलिस ने शादी समारोह में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया।

विज्ञापन

गोलीबारी की घटनाओं में तेजी से हो रहा इजाफा
जिले में गोलीबारी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। कुछ माह पहले बसाल गांव में हेयर ड्रेसर की दुकान पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उससे पहले भदसाली गांव में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिला में तेजी से गन कल्चर पैर पसार रहा है। स्थानीय युवा भी इसकी जकड़ में आ रहे, जोकि चिंताजनक है।
पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घायल युवक के दोस्त के बयान लिए गए हैं। घायल युवक अभी बयान देने की हालत में नहीं है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है। जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed