फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Teachers mobile phones will be stored in the staff room students will not be able to use them either

Himachal News: हिमाचल के स्कूलों में मोबाइल फोन के प्रयोग पर रोक, न शिक्षक और न ही स्टूडेंट कर पाएंगे इस्तेमाल

Fri, 19 Sep 2025 08:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Sep 2025 08:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अब स्कूलों में पहुंचते ही शिक्षकों को अपने फोन स्टाफ रूम में जमा करवाने होंगे। वहीं, विद्यार्थियों को भी घर से फोन लाने पर रोक लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Teachers mobile phones will be stored in the staff room students will not be able to use them either
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में पढ़ाई के वातावरण को बेहतर बनाने और छात्रों को मोबाइल की लत से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब स्कूलों में पहुंचते ही शिक्षकों को अपने फोन स्टाफ रूम में जमा करवाने होंगे। क्लास रूम में फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विद्यार्थियों को भी घर से फोन लाने पर रोक लगाई गई है। शिक्षकों और विद्यार्थियों का अधिकांश समय ध्यान फोन पर रहने की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं। सभी स्कूल प्रमुखों को निरंतर जांच करने और उल्लंघन पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल छात्रों की पढ़ाई में सबसे बड़ा व्यवधान बन चुका है। कक्षा में पढ़ाई के दौरान घंटी बजना, संदेशों की टनटनाहट, नोटिफिकेशन और लगातार डिवाइस चेक करना न केवल छात्रों का ध्यान भटकाता है, बल्कि शिक्षण की गुणवत्ता पर भी बुरा असर डालता है। विभाग ने यह भी माना है कि सोशल मीडिया की लत से बच्चों का शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास भी प्रभावित हो रहा है। मोबाइल फोन से जुड़ी दिक्कतों को लेकर आदेश में कहा गया है कि लगातार फोन इस्तेमाल करने से छात्रों में चिंता, तनाव, नींद में खलल और सामाजिक अलगाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

 

वहीं, आंखों की रोशनी कमजोर होना, कान की समस्याएं बढ़ रही हैं। छात्रों को घर से मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी। कक्षा में पढ़ाते समय शिक्षक अपने मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे। उन्हें फोन स्टाफ रूम या विभाग की ओर से निर्धारित सुरक्षित स्थान पर रखना होगा। सभी स्कूलों को अपने नोटिस बोर्ड पर मोबाइल फोन प्रतिबंध संबंधी दिशा-निर्देश लगाने होंगे। स्कूलों में लैंडलाइन टेलीफोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में छात्र-शिक्षक इसका इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed