फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Spider monkeys from America and Macaw birds from Philippines Bankhandi Kangra

Himachal Pradesh: कांगड़ा के बनखंडी में दिखेंगे अमेरिका के स्पाइडर मंकी, फिलीपींस के मैको पक्षी; मिली मंजूरी

Tue, 01 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 01 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान में जल्द ही विदेशी पशु-पक्षी भी लोगों को देखने को मिलेंगे। इससे पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Himachal Spider monkeys from America and Macaw birds from Philippines Bankhandi Kangra
स्पाइडर मंकी/मार्मोसेट - फोटो : AI

विस्तार

जिला कांगड़ा के बनखंडी में बन रहे देश के पहले आईजीबीसी (इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल) पंजीकृत चिड़ियाघर दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान में विदेशी पशु-पक्षी भी दिखेंगे। चिड़ियाघर के लिए ब्राजील से मार्मोसेट, अमेरिका से स्पाइडर मंकी और फिलीपींस से मैको पक्षी लाए जाएंगे। दिल्ली चिड़ियाघर से काला हिरण, हॉग हिरण, रॉक पाइथन, चितकबरा हिरण और पेंटेड स्टार्क लाने की तैयारी है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने इसे लेकर वन विभाग को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


एक साल के भीतर बनखंडी में बनने वाले दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान में देश-विदेश के सैलानी और हिमाचल के लोग जानवरों, पक्षियों का दीदार कर सकेंगे। इससे पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। चिड़ियाघर में कुल 78 प्रजातियों के पशु-पक्षी देखने को मिलेंगे। पशु-पक्षियों के लिए यहां 43 बाड़े बनाए जाएंगे। वन वैभव पथ ब्लॉक में 17 और बायोडायवर्सिटी ब्लॉक में 26 बाड़े बनेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

चिड़ियाघर में 10 फीसदी पशु-पक्षी विदेशी प्रजातियों के होंगे। उद्यान के दूसरे चरण में वॉकिंग एक्वेरियम भी बनेगा। इसके अंदर चलकर मछलियों और अन्य जलीय जीवों को देखा जा सकेगा। करीब 75 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले इस चिड़ियाघर में लोगों को पैदल घूमने में दिक्कत पेश न आए, इसके लिए ई-कार्ट चलाई जाएगी। चिड़ियाघर के प्रवेशद्वार पर कांगड़ा विलेज थीम पर कैफेटेरिया, पार्किंग और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सैलानियों को कांगड़ी धाम परोसी जाएगी।

विज्ञापन

विश्व स्तरीय मानकों पर बन रहा दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान
विश्व स्तरीय मानकों पर बन रहे बनखंडी दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान का काम मिशन मोड पर चल रहा है। एक साल के भीतर इसे शुरू करने का लक्ष्य है। केंद्र सरकार से इसे लेकर सभी स्वीकृतियां मिल चुकी हैं। यहां 10 फीसदी पशु-पक्षी विदेशी प्रजातियों के भी होंगे। प्रदेश में पर्यटकों के लिए यह एक नया आकर्षण बनेगा। - अमिताभ गौतम, प्रधान अरण्यपाल (वन्यप्राणी) वन विभाग

619 करोड़ होंगे खर्च
बनखंडी दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान के लिए 619 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है। फेज एक में पशु अस्पताल, प्रशासनिक भवन और क्वारंटीन सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य का जिम्मा केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग को सौंपा गया है। चिड़ियाघर के निर्माण के दौरान पशु बाड़ों के आकार को लेकर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मंजूरी मिल चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed