{"_id":"67e2afff645f57736e082a9c","slug":"himachal-solan-two-brothers-arrested-with-11-grams-of-chitta-used-to-sell-drugs-from-home-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो भाई गिरफ्तार, घर से करते थे नशा बेचने का धंधा; यहां का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो भाई गिरफ्तार, घर से करते थे नशा बेचने का धंधा; यहां का है मामला
Tue, 25 Mar 2025 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:00 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने घर के नीचे निर्माणाधीन भवन में चिट्टा रखा हुआ था। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन
चिट्टा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सोलन पुलिस ने धर्मपुर के बठोल गांव में एक घर से 11 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पहले भी चिट्टे के मामले में गिरफ्तार हो चुका है, जिसके खिलाफ धर्मपुर में मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार धर्मपुर थाना की टीम एनएच पर गश्त पर थी। इस बीच सूचना मिली कि गौरव व उसका भाई चेतन अपने घर में चिट्टा बेचने का धंधा करते है। दोनों ने घर के नीचे निर्माणाधीन भवन में चिट्टा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत निर्माणाधीन मकान में दबिश देकर गौरव और चेतन निवासी गांव बठोल को 11 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक गौरव के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में पहले भी चिट्टा तस्करी का मामला दर्ज है। उक्त आरोपी से 7 ग्राम से ज्यादा चिट्टा बरामद किया गया था। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन