फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Secretariat Employees Protest again on October 15 to withdraw privilege violation

Himachal Employees: विशेषाधिकार हनन वापस लेने के लिए 15 अक्तूबर को फिर गरजेगा सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ

Fri, 11 Oct 2024 07:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 11 Oct 2024 07:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए देने की घोषणा की है लेकिन कर्मचारियों का मानना है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया है। कर्मचारियों की एरियर के अलावा और भी मांगें हैं। जिन्हें लेकर सचिवालय कर्मचारी संगठन ने 15 अक्तूबर को परिसर के बाहर डेढ़ बजे प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Himachal Secretariat Employees Protest again on October 15 to withdraw privilege violation
कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए देने की घोषणा की है लेकिन कर्मचारियों का मानना है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया है। कर्मचारियों की एरियर के अलावा और भी मांगें हैं। जिन्हें लेकर सचिवालय कर्मचारी संगठन ने 15 अक्तूबर को परिसर के बाहर डेढ़ बजे प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने राज्य सचिवालय के कर्मचारी नेताओं के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को वापस लेने की मांग की है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए देने की घोषणा की है लेकिन कर्मचारियों का मानना है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया है। कर्मचारियों की एरियर के अलावा और भी मांगें हैं।
विज्ञापन


सचिवालय कर्मचारी संगठन ने 15 अक्तूबर को परिसर के बाहर डेढ़ बजे प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इस प्रदर्शन में अन्य संगठनों के बजाए सचिवालय कर्मचारी भाग लेंगे। सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सरकार ने सिर्फ 4 फीसदी डीए दिया है। कर्मचारी नेताओं पर विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जनरल हाउस में ही तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कर्मचारी नेताओं पर आरोप लगाए थे। उन्होंने विधानसभा में कर्मचारी नेताओं के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को लेकर अध्यक्ष को प्रस्ताव दिया था। सचिवालय प्रशासन को इस बारे नोटिस जारी किया गया है। कर्मचारी नेताओं के खिलाफ जांच की बात कही गई है। इस बीच राज्य सचिवालय के इन कर्मचारी नेताओं को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री इन्हें बातचीत के लिए बुलाएंगे। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में महासंघ ने 15 अक्तूबर को डेढ़ बजे परिसरा के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने सोमवार को बुलाई बैठक
महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री की ओर से जो 4 फीसदी डीए देने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अन्य मांगों को लेकर सोमवार को होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed