फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Retired bank officer duped of Rs 80 lakh kept under digital arrest for three days

Himachal News : सेवानिवृत बैंक अधिकारी से 80 लाख रुपये ठगे, तीन दिन रखा डिजिटल अरेस्ट; जानें विस्तार से

Fri, 05 Sep 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 05 Sep 2025 04:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एक सेवानिवृत बैंक अधिकारी को ठगों ने झांसे में लेकर 80 लाख रुपये की चपत लगा दी। अपराधियों ने बुजुर्ग (75) को तीन दिन तक तथाकथित डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान उन्हें बाहर किसी से संपर्क करने से मना किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Retired bank officer duped of Rs 80 lakh kept under digital arrest for three days
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

साइबर अपराधियों ने पुलिस अधिकारी बनकर शिमला के एक सेवानिवृत बैंक अधिकारी को झांसे में लेकर 80 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने वीडियो कॉल के जरिये खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया और आधार कार्ड के दुरुपयोग का हवाला देकर उन्हें डराया-धमकाया। इतना ही नहीं, ठगों ने वीडियो कॉल पर कथित ऑनलाइन कोर्ट की कार्यवाही भी दिखाई और पीड़ित को विश्वास दिलाया कि वह गंभीर अपराध में फंसा हुआ है।

विज्ञापन

अपराधियों ने बुजुर्ग (75) को तीन दिन तक तथाकथित डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान उन्हें बाहर किसी से संपर्क करने से मना किया गया। ठगों ने कहा कि मामले की जांच और वेरिफिकेशन के लिए उन्हें अपने बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर करने होंगे, जो प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापस लौटा दिए जाएंगे। भरोसा जताकर पीड़ित से कुल 80 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। जब बुजुर्ग को कहा गया कि वह अपने लोकल थाने से रिपोर्ट ले, तब वह थाने पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों ने पूरी कहानी सुनकर उन्हें बताया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। इस खुलासे के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई। साइबर पुलिस ने आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने कॉल सेंटर जैसी सेटिंग से पूरी योजना को अंजाम दिया। पुलिस साइबर ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है और उन खातों का ब्योरा खंगाल रही है जिनमें रकम भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 5 मामलों में 2.42 करोड़ की ठगी
हिमाचल प्रदेश में साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट के नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। राज्य सीआईडी, साइबर क्राइम ने इसे गंभीर और तेजी से बढ़ता हुआ अपराध बताते हुए जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार जनवरी 2025 से अब तक प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें पीड़ितों से लगभग 2.42 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने प्रदेश के लोगों को आगाह किया है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, सुरक्षित एप्लिकेशन ही डाउनलोड करें और ऑनलाइन खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें। ऐसी किसी भी घटना की तुरंत रिपोर्ट नजदीकी साइबर क्राइम थाने में दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

कोई भी सरकारी एजेंसी या अधिकारी फोन या वीडियो कॉल पर कार्यवाही नहीं करता और न ही फोन पर धन की मांग करता है। किसी भी अज्ञात कॉल या संदिग्ध वीडियो कॉल का उत्तर न दें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। - मोहित चावला, उप पुलिस महानिरीक्षक, राज्य सीआईडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed