फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal relation of modi

तो मोदी का ये नाता है हिमाचल प्रदेश से

Sat, 15 Feb 2014 01:00 PM IST
अरुण कुमार गर्ग/अमर उजाला, कुल्लू
अरुण कुमार गर्ग/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 15 Feb 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
himachal relation of modi

दिन-रात व्यस्त रहने वाले भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कभी हिमाचल में हफ्तों रहा करते थे। यही नहीं वे हिमाचल के अधिकतर धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं।

विज्ञापन


बहुत पुरानी बात नहीं है जब चार किलोमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़ने के बाद कुल्लू के बिजली महादेव पहुंचे थे। बीच रास्ते में बारिश होने के चलते वे तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ एक झोंपड़ी में रुके थे। इसके बाद मंदिर पहुंचे और यहां उन्होंने एक घंटे तक भगवान भोले की आराधना की। मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियां ली और मंदिर के इतिहास के बारे में जाना।
विज्ञापन


मोदी का हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता रहा है। नरेंद्र मोदी 1995 से 2000 तक हिमाचल भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। जब अटल बिहारी वायपेयी भारत के प्रधानमंत्री थे तो नरेंद्र मोदी उनके साथ मनाली आते थे और यहां चार-पांच दिन रुककर धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते थे। जिला भाजपा अध्यक्ष गोविंद ठाकुर का कहना है कि नरेंद्र मोदी जब भी कुल्लू आते थे तो वे यहां के मंदिरों में जरूर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि नरेंद्र मोदी जब भी कुल्लू आते थे तो वे हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ मंदिर, मणिकर्ण और बिजली महादेव समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर जरूर जाते थे। 4 जून 2000 को नरेंद्र मोदी बिजली महादेव के लिए चंसारी से करीब चार किलोमीटर पैदल गए थे। रास्ते में बारिश पड़ने पर नरेंद्र मोदी एक झोपड़ी में तीन घंटे तक रुके थे। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता ओम सूद भी थे। राम सिंह ने बताया कि बिजली महादेव में नरेंद्र मोदी के करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक पूजा-अर्चना की थी।

राम सिंह ने बताया कि वे जनवरी माह में गुजरात गए थे तो नरेंद्र मोदी ने उनसे बिजली महादेव का जिक्र किया था। भाजपा जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवराज बौद्ध ने बताया कि जब नरेंद्र मोदी प्रदेश प्रभारी थे तो उनके प्रयासों से ही भाजपा का प्रदेश कार्यालय कमल दीप बना है। अब 16 फरवरी को नरेंद्र मोदी सुजानपुर आ रहे हैं तो पुरानी यादें फिर से ताजा हो रही हैं।

1998 में नादौन आए थे मोदी
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नादौन से भी नाता रहा है। नादौन मंडल भाजपा महासचिव सुशील कमल शर्मा ने कहा कि वर्ष 1998 में मोदी प्रदेश के प्रभारी पद पर थे तो बेटे के मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए विशेष तौर पर उनके घर आए थे। दोपहर का भोजन परिवार के साथ बैठ कर किया था।

कुछ वर्ष पूर्व मोदी को पत्र लिख कर अपने बारे में बताया था। उत्तर में पत्र मिला था, जिसमें मोदी ने न केवल पारिवारिक समारोह के बारे में सारी बातें लिखी थीं बल्कि भोजन करने की बात को याद करते हुए सुशील कमल के बेटे रिशभ शर्मा का भी हालचाल पूछा था। शर्मा ने कहा कि मोदी की यही बातें तथा आचरण देश के हर व्यक्ति के दिल में जगह बनाए हुए है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। 1998 में मोदी के साथ परिजनों सहित खिंचवाए चित्र भी जारी किए।

भाजपा ने पंजाब से बसें मंगवाई
हिमाचल भाजपा ने नरेंद्र मोदी की सुजानपुर रैली के लिए पंजाब से भी बसें मंगवाई हैं। नालागढ़, बद्दी, ऊना और पांवटा आदि प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए पड़ोसी राज्यों से 1000 निजी बसें ली गई हैं। रैली आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि कुछ जिलों में आरटीओ बसों की एंट्री को लेकर अड़चनें डाल रहे हैं, लेकिन लोगों की मांग ज्यादा होने के कारण बसें लेनी पड़ी हैं। भाजपा ने दरअसल हिमाचल में एचआरटीसी से बसें नहीं ली हैं।

बताया गया कि एचआरटीसी का रेट ज्यादा था। पार्टी को 14 से ज्यादा सीटर वाहन करीब 5000 चाहिए थे। कुछ विधायकों ने हालांकि स्थानीय स्तर पर एचआरटीसी से भी कुछ बसें ली हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में नहीं। 16 फरवरी की यह रैली हिमाचल में नरेंद्र मोदी की पहली जनसभा है। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी आ रहे हैं। रैली को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि रैली स्थल पर एंट्री निशुल्क होगी।


हालांकि, कार्यकर्ताओं को अपने खाने का इंतजाम खुद ही साथ लाना होगा। सत्ती ने रैली में भाग लेने वाले लोगों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे कैमरा, लैपटॉप, आईपैड, पानी की बोतलें आदि न लाएं। इससे सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed