फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Panchayat Election Preparations underway to implement a new roster system for the Panchayat

Himachal Pradesh Panchayat Election: पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में नया रोस्टर लागू करने की तैयारी

Wed, 31 Dec 2025 11:42 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 31 Dec 2025 11:42 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में अब पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन के चलते नया रोस्टर लागू करने का प्रस्ताव है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Panchayat Election Preparations underway to implement a new roster system for the Panchayat
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में नया रोस्टर लागू करने की तैयारी है। पंचायतीराज संस्थाओं का पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन का काम चल रहा है। नए सिरे से वार्डों की सीमाएं तय की जा रही है।

विज्ञापन


पहले सरकार ने वर्ष 2011 की जनगणना को आधार मानते हुए रोेटेशन में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करने का फैसला लिया था, लेकिन अब पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन के चलते नया रोस्टर लागू करने का प्रस्ताव है। हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2026 में संस्थाओं का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया प्रक्रिया पूरी होने तक पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती की जानी है। हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतें भी बनेंगी।
विज्ञापन


कई जिला परिषद वार्डों का आकार घटेगा और बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में पंचायतों की कुल संख्या 3,577 है। वार्डों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन के कार्यों के साथ साथ सरकार विभागीय स्तर पर चुनाव की तैयारियां भी कर रही है। 500 के करीब पंचायतों में नए सिरे से वार्डों की मतदाता सूचियां बनेंगी। उल्लेखनीय है कि सरकार को शिकायतें मिली हैं कि कई पंचायतें ऐसी हैं, जहां सीट महिलाओं के लिए ही आरक्षित चल रही है। ऐसे मामलों को भी सरकार देख रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नए सिरे से होगा जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन
सरकार ने जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों का नया परिसीमन का कार्य नए सिरे से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च न्यायालय में विचाराधीन देवेंद्र सिंह नेगी बनाम हिमाचल प्रदेश व अन्य मामले में आए फैसले के अनुरूप वार्डों के परिसीमन से संबंधित पूर्व की सभी अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed