फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Now RERA office is also preparing to shift to Dharamshala

Himachal Pradesh: अब रेरा का दफ्तर भी धर्मशाला शिफ्ट करने की तैयारी, शहरी विकास विभाग ने सरकार को लिखा पत्र

Fri, 16 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 May 2025 05:00 AM IST
सार

अब प्रदेश सचिवालय से रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के कार्यालय को धर्मशाला ले जाने की तैयारी है। वहीं, यह भी जानकारी मिली है कि शिमला में रेरा का दफ्तर खाली होने के बाद यहां उद्योग विभाग के खनन विंग को शिफ्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Now RERA office is also preparing to shift to Dharamshala
रेरा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यटन विकास निगम और वन्य प्राणी विंग के दफ्तर को शिफ्ट करने के बाद अब प्रदेश सचिवालय से रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के कार्यालय को धर्मशाला ले जाने की तैयारी है। शहरी विकास विभाग ने इसे लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा है। इसमें कार्यालय और आवासीय सुविधा के लिए स्थान उपलब्ध कराने की बात कही गई है। यह तीसरा कार्यालय होगा, जिसे धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। रेरा में अध्यक्ष और दो सदस्यों की तैनाती होनी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले कार्यालय को शिमला से शिफ्ट किया जाना है।

विज्ञापन


यह भी जानकारी मिली है कि शिमला में रेरा का दफ्तर खाली होने के बाद यहां उद्योग विभाग के खनन विंग को शिफ्ट किया जा सकता है। वर्तमान में यह कसुम्पटी में किराये के भवन में चल रहा है। ऐसे में उद्योग विभाग का कार्यालय एक ही जगह पर हो जाएगा। रेरा का दफ्तर शिफ्ट होने से धर्मशाला में आधारभूत ढांचा विकसित किया जाना है। यहां चरणबद्ध तरीके से भवनों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन


रेरा अध्यक्ष पर सरकार लेगी फैसला
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी ने रेरा अध्यक्ष और सदस्यों के लिए साक्षात्कार लिए हैं। अध्यक्ष के लिए 14, जबकि सदस्यों के लिए 25 के करीब आवेदन आए थे। चयन कमेटी ने सरकार के पास अध्यक्ष के लिए दो नाम भेजे हैं। इनमें से एक के नाम पर मुहर लगनी है। इसी तरह सदस्यों के लिए भी 4 नाम सुझाए हैं। इनमें से दो लोगों तैनाती की जानी है। हाईकोर्ट ने भी रेरा में नियुक्ति न होने पर कड़ा संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed