फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Land sold in intoxication then started selling chitta in Shimla Gurmeet

Himachal Pradesh: नशे में बिक गई जमीन फिर शिमला बेचने लगा चिट्टा, पुलिस के शिकंजे में आए गुरमीत का खुलासा

Thu, 20 Feb 2025 10:05 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Feb 2025 10:05 PM IST
सार

अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह के सरगना गुरमीत जिसने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि चिट्टे की खरीद फरोख्त के लिए उसने फरीदकोट में अपनी दो किले जमीन करीब 20 लाख रुपये में बेच दी थी। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Land sold in intoxication then started selling chitta in Shimla Gurmeet
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह के सरगना गुरमीत के हाथ में आई चिट्टे की पुड़िया ने उसे और उसके परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। नशे के दलदल में ऐसा धंसा कि जमीन भी बिक गई। पुलिस पूछताछ में गुरमीत ने खुद यह खुलासा किया है। बताया कि चिट्टे की खरीद फरोख्त के लिए उसने फरीदकोट में अपनी दो किले जमीन करीब 20 लाख रुपये में बेच दी थी। इसके बाद वह नशा तस्करी के चक्रव्यूह में ऐसा फंसा कि आज तक वह सलाखों के पीछे है। गुरमीत के खिलाफ पंजाब में भी चिट्टा तस्करी का मामला दर्ज है लेकिन यहां से जमानत मिलने के बाद वह शिमला में नशा तस्करी के अवैध कारोबार में जुट गया। वह ठियोग में सड़क के किनारे जैकेट बेचने का काम भी कर चुका है।

विज्ञापन

पुलिस अब गुरमीत के बैंक खातों और डिजिटल तथ्यों के आधार पर इसके लिए शिमला में नशा तस्करी करने वाले पैडलरों की तलाश करने में जुटी है। पुलिस जांच में अभी तक करीब 10 से 12 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जोकि गुरमीत के लिए नशा तस्करी करते थे। संदीप शाह की तरह यह गिरोह भी बड़ी मात्रा में नशा लाकर यहां पर छोटी-छोटी पुड़िया में बेचने का काम करता था। इसमें स्थानीय ऐसे युवाओं को जरिया बनाया गया था जोकि या तो नशे के आदी थे या फिर नशे से लाखों कमाने का लालच रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला उस समय सामने आया जब शिमला पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संजौली में दबिश देकर करण शर्मा नाम के युवक से 100.590 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह एक गिरोह है जोकि शहर में नशा तस्करी के अवैध कारोबार को सालों से अंजाम दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में एक और सहयोगी और गिरफ्तार किया जिससे सगरना के खाते में पैसे ट्रांसफर किया था। इसके बाद पुलिस ने गुरमीत को पंजाब से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। अब पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी सुबूत जुटा रही है।

विज्ञापन

गुरमीत गिरोह पंजाब से नशा तस्करी करके शिमला में बेचने का काम करता था। इसके खिलाफ पंजाब में भी एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज हैं। पुलिस का चिट्टा तस्करी पर यह प्रहार युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में अहम भूमिका निभाएगा- संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed