फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh High Court stays notification withdrawing higher grade pay

HP High Court: हायर ग्रेड पे को वापस लेने की अधिसूचना पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की रोक, जानें पूरा मामला

Fri, 14 Nov 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 03:00 AM IST
सार

सरकारी कर्मचारियों के हायर ग्रेड पे से संबंधित लाभ वापस लेने वाली 6 सितंबर 2025 की अधिसूचना पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Pradesh High Court stays notification withdrawing higher grade pay
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के हायर ग्रेड पे से संबंधित लाभ वापस लेने वाली 6 सितंबर 2025 की अधिसूचना पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अधिसूचना कथित तौर पर कर्मचारियों के उच्च वेतनमान को प्रभावित कर रही थी। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश अनिल गुलेरिया एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश मामले की सुनवाई के दौरान दिया।

विज्ञापन

खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार को अवसर दिए जाने के बावजूद अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है। इस पर प्रतिवादी सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह के अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी। वहीं, याचिकाकर्ता को प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए भी चार सप्ताह का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी। इस अधिसूचना से प्रभावित होने वाले हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने 6 सितंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम 2022 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए पहले जोड़े गए नियम 7(ए) को हटा दिया। यह माना गया कि इसे 3 जनवरी 2022 से ही हटा दिया गया था। अधिसूचना के अनुसार इस वेतन निर्धारण के परिणाम में यदि किसी कर्मचारी को अधिक भुगतान हो गया है, तो उस अधिक भुगतान की कोई वसूली नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था नियम 7(ए)
नियम 7(ए) उन कर्मचारियों के वेतन निर्धारण से संबंधित था, जिनकी नियुक्ति 3 जनवरी 2022 से पहले हुई थी। इसके तहत अनुसूची-दो में शामिल पदों पर दो साल की नियमित सेवा पूरी होने के बाद संबंधित पे मैट्रिक्स के उच्च वेतन चरण पर वेतन निर्धारित किया जाना था।
 
विज्ञापन

कर्मचारियों के विरोध के बीच लागू नहीं की थी अधिसूचना
कर्मचारियों के विरोध के बीच प्रदेश सरकार ने नए प्रावधान को लागू नहीं किया था। कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले थे और उन्होंने नई अधिसूचना पर रोक लगाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अधिसूचना लागू न करने के निर्देश दिए थे। अब कोर्ट ने भी हायर ग्रेड पे के लाभ को वापस लेने देने वाली अधिसूचना पर रोक लगाई है। अधिसूचना के लागू होने से क्लर्कों समेत कई श्रेणियों का वेतन 8 से 10 हजार रुपये कम होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed