फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh High Court rejected the petition to declare the B.Ed exam result soon

HP High Court : बीएड परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

Sat, 30 Aug 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 30 Aug 2025 04:00 AM IST
सार

बीएड (आईसीडीओएल) पाठ्यक्रम के परिणामों को जल्द घोषित करने को लेकर दायर याचिका को हिमाचल हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिका में यह नहीं बताया गया कि केवल लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने से वे बीएड पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh High Court rejected the petition to declare the B.Ed exam result soon
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बीएड (आईसीडीओएल) पाठ्यक्रम के परिणामों को जल्द घोषित करने को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने कहा कि कोर्ट से महत्वपूर्ण तथ्य छिपाए गए हैं। याचिका में यह नहीं बताया गया कि केवल लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने से वे बीएड पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर पाएंगे। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने यह जानकारी नहीं दी कि उन्हें अभी भी अनिवार्य शिक्षण अभ्यास पूरा करना है और उसके बाद होने वाली अंतिम परीक्षा में भी शामिल होना है। अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि जब तक यह सभी चरण पूरे नहीं हो जाते तब तक याचिकाकर्ताओं को सफलतापूर्वक बीएड पाठ्यक्रम पूरा करने वाला उम्मीदवार नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आईसीडीईओएल प्रणाली के तहत आयोजित बीएड पाठ्यक्रम की लिखित परीक्षा दी थी। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि विश्वविद्यालय को उनके परिणाम तुरंत घोषित करने का निर्देश दिया जाए, क्योंकि टीजीटी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि परिणाम के बिना वह इन पदों के लिए आवेदन के पात्र नहीं हैं। सुनवाई के दौरान अदालत में तुरंत इस मामले में विश्वविद्यालय को निर्देश प्राप्त करने को कहा। इसके बाद विश्वविद्यालय के रजिस्टर की ओर से प्रस्तुत निर्देशों पर रिकॉर्ड पर लाया गया।

विज्ञापन

इन निर्देशों के माध्यम से पता चला कि बीएड डिस्टेंस मोड कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा प्रणाली है। बीएड पाठ्यक्रम 2023-25 के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं, क्योंकि छात्रों की 2 महीने की स्कूल शिक्षण अभ्यास (टीचिंग प्रेक्टिस )अभी चल रही है, जो 4 अगस्त से 28 अगस्त तक निर्धारित की गई है। शिक्षण अभ्यास पूरा होने के बाद नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में 250 अंकों की एक अंतिम शिक्षण अभ्यास परीक्षा होगी। इन सभी प्रक्रियाओं के सफल समापन के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्देशों में यह भी बताया गया की 2 महीने का शिक्षण अभ्यास एनसीटीई मानदंडों के अनुसार बीएड पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed