फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh congress gets new leadership vinay kumar takes over as state president

शिमला: हिमाचल के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार बोले- सरकार कार्यकर्ताओं का ध्यान रखे, लड़ाई मैं लडूंगा

Sun, 30 Nov 2025 05:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Nov 2025 05:46 PM IST
सार

विनय कुमार ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
himachal pradesh congress gets new leadership vinay kumar takes over as state president
राजीव भवन शिमला में विनय कुमार ने संभाला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखे, संगठन का मुखिया होने के नाते भाजपा से लड़ाई मैं लडूंगा। विनय कुमार ने एलान किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर कार्यकारिणी गठित होगी। पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे वाईएस परमार के 50 साल बाद सिरमौर को बड़ा पद मिला है, चुनौतियां बहुत हैं लेकिन पार्टी के लिए मैं जी जान लगा दूंगा। कांग्रेस पार्टी की आवाज बनकर मैं पूरे प्रदेश का दौरा कर संगठन को मजबूत करूंगा और 2027 में सरकार को रिपीट करवाऊंगा।

विज्ञापन

प्रदेश पार्टी अध्यक्ष घोषित होने के 8 दिन बाद पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान राजीव भवन में विनय कुमार ने कहा कि हाईकमान ने मुझे अध्यक्ष इसलिए बनाया क्योंकि मेरा सभी से प्यार है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मेरे पिता के साथ काम किया है, इस कारण वे मुझे बच्चे की तरह मानते है। मैं आम कार्यकर्ता की आवाज बनूं, बस मेरी यही सोच है। सरकार और संगठन के बीच मैं मजबूत कड़ी बनने की कोशिश करुंगा। दोनों में तालमेल होगा और सबके काम भी होंगे। विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 2 से 3 माह के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जिला, ब्लॉक और बूथ तक कार्यकारिणी गठित कर सरकार के काम प्रदेश के हर आम नागरिक तक पहुंचाए जाएंगे। सबसे पहले पार्टी को 11 दिसंबर की रैली की तैयारी करनी है। रैली को कामयाब बनाना है इसलिए सत्र के बीच में ही कार्यभार संभाला है। 50 से 100 महिलाओं और युवाओं की एक अलग टीम बनाएंगे, जो हर कार्यक्रम को कामयाब करने बनाने में मुख्य योगदान देगी। विनय कुमार ने उन्होंने पार्टी अध्यक्ष का जिम्मा सौंपने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी वजह से जिम्मेदारी मिली है वह इस इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से संभालेंगे।

विज्ञापन

माता तुल्य प्रतिभा, गुरु तुल्य कुलदीप पठानिया
विनय कुमार ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को माता तुल्य और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को गुरु तुल्य बोल कर संबोधन किया। विनय ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की हर राय मेरे लिए सर माथे, हर बात का सम्मान होगा, कार्यकारिणी में महिलाओं को महत्व दिया जाएगा। 2026 में जी जान लगाकर काम होगा, 2027 चुनाव का साल होगा। जनता तक सरकार की योजनाओं को ले कर जाएंगे और 2027 में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
 

स्वागत के लिए सिरमौर से आने वालों का खास धन्यवाद
विनय कुमार ने कहा कि उनके स्वागत के लिए सिरमौर से बड़ी संख्या में लोग शिमला पहुंचे हैं, उनका खास धन्यवाद। विनय ने कहा कि सिरमौर के उनके समर्थक एक दिन पहले ही शिमला पहुंच गए थे और पदभार ग्रहण कार्यक्रम की पूरी जिम्मेवारी संभाल रखी थी। यह समर्थकों का उनके प्रति प्रेम है। इस प्रेम का वह हर संभव मान सम्मान करेंगे। यह सुनते ही समर्थकों ने विनय भाई जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed