फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh APL ration card holders get a shock one kg of flour quota reduced

हिमाचल प्रदेश: एपीएल राशनकार्ड धारकों को झटका, आटे के कोटे में हुई एक किलो की कटौती; जानें विस्तार से

Sat, 02 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 02 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एपीएल और एपीएल आयकर दाता परिवारों के आटे के कोटे में एक किलो की कटौती हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh APL ration card holders get a shock one kg of flour quota reduced
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में इस माह एपीएल राशनकार्ड धारकों के आटे के कोटे में कटौती की गई है। एपीएल और एपीएल आयकर दाता परिवारों के आटे के कोटे में एक किलो की कटौती हुई है। इस माह 13 किलो आटा मिलेगा। इससे पहले प्रति राशनकार्ड पर 14 किलो आटा दिया जाता था। आटे की कटौती से इन परिवारों को झटका लगा है। वहीं, सरसों के तेल और चने की दाल मिलने पर भी अभी संशय बना हुआ है। पिछले माह भी राशनकार्ड धारकों को सरसों का तेल डिपुओं में नहीं मिला था। इसके चलते लोगों को महंगे दामों पर तेल खरीदना पड़ा।

विज्ञापन

उपभोक्ताओं को चने की दाल भी डिपुओं में नहीं मिली। चावल के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रति राशनकार्ड पर चावल छह किलो मिलेंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उचित मूल्य की दुकानों के लाखों उपभोक्ताओं को बाजार से काफी सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। इसमें तीन दालें, चावल सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं। राशन की मात्रा में कमी किए जाने से एपीएल परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने लाख हैं राशनकार्ड धारक
प्रदेश में कुल राशनकार्ड धारकों की संख्या लगभग 19,44,164 हैं। कुल 68,76,042 लाभार्थी हैं। इसमें एपीएल 11,98,130 राशनकार्ड धारक हैं। इसमें कुल लाभार्थियों की संख्या 40,47,391 है। वहीं, एनएफएसए में कुल राशनकार्ड धारकों की संख्या 7,46,034 है। इसमें कुल लाभार्थियों की संख्या 28,28,651 है।
 
विज्ञापन

एपीएल राशनकार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड इस माह 13 किलो आटा मिलेगा। चावल के कोटे में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। डिपुओं में राशन कार्ड धारकों को सस्ते दामों पर राशन दिया जाता है। - शिव राम राही, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed