फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh A mule in Himachal Sanwal Panchayat Chamba that carried goods worth 1.5 crores

Himachal Pradesh: चंबा जिले की सनवाल पंचायत में 'चमत्कारी खच्चर', जिसने कर दी डेढ़ करोड़ के सामान की ढुलाई!

Wed, 12 Feb 2025 07:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Feb 2025 07:32 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सनवाल पंचायत में एक बीपीएल परिवार से संबंधित वेंडर ने पांच सालों में एक खच्चर के जरिये विभिन्न विकास कार्यों में डेढ़ करोड़ की ढुलाई की है। क्या है पूरा मामला जानें...

विज्ञापन
Himachal Pradesh A mule in Himachal Sanwal Panchayat Chamba that carried goods worth 1.5 crores
खच्चर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चुराह विधानसभा क्षेत्र की सनवाल पंचायत भ्रष्टाचार के मामले में हॉट स्पॉट बनती जा रही है। अब इस पंचायत में एक नया खुलासा हुआ है। इसमें एक बीपीएल परिवार से संबंधित वेंडर ने पांच सालों में एक खच्चर के जरिये विभिन्न विकास कार्यों में डेढ़ करोड़ की ढुलाई की है जबकि एक खच्चर पर इतनी मात्रा में निर्माण सामग्री की ढुलाई करना कतई संभव नहीं है।

विज्ञापन


धनराशि पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के खातों में ट्रांसफर 
इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वेंडर के खाते में डेढ़ करोड़ की धनराशि भले ही जमा हुई है, लेकिन यह धनराशि पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। पूर्व प्रतिनिधि भी वही हैं जिनके खिलाफ सनवाल पंचायत में सेब खरीद में सवा करोड़ रुपये की धांधली करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अब इस मामले में भी उनके खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन

वेंडर के पास सिर्फ एक खच्चर
कुछ दिन पहले पुलिस थाना तीसा में छह लोगों ने लिखित में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि सनवाल पंचायत में गरीब लोगों को वेंडर बनाकर करोड़ों रुपयों का गबन किया गया है और किया जा रहा है। इसमें शिकायतकर्ता ने पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और वेंडरों के नाम भी लिखकर पुलिस को दिए थे।

जब पुलिस ने सनवाल पंचायत में निर्माण सामग्री की ढुलाई करने वाले वेंडरों की जांच पड़ताल शुरू की तो उसमें पता चला कि वेंडर जो बीपीएल परिवार से संबंधित है, और उसके पास मात्र एक खच्चर है। उसने पांच सालों में डेढ़ करोड़ रुपये की ढुलाई का कार्य पंचायत के विभिन्न कार्यों में किया है। पुलिस ने जब उसके खाते के लेन-देन को जांचा तो उसमें पता चला कि यह लेन-देन पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और उनके रिश्तेदारों के खातों में किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब सभी वेंडरों के खातों की जांच शुरू कर दी है।

वर्ष 2022 में सनवाल पंचायत में सवा करोड़ सेब खरीद मामले में वेंडर वेग मोहम्मद के खाते से डेढ़ करोड़ से अधिक धनराशि का लेन देन पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और उनके रिश्तेदारों के खातों में हुआ है। इस मामले में भी पुलिस ने पंचायत प्रधान और पूर्व जिप सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि वेंडरों के खातों से हुए करोड़ों के लेन देन की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed