फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police Advisory: Stay alert if your mobile suddenly slows down; it could be a sign of a cyber risk.

हिमाचल पुलिस एडवाइजरी: मोबाइल अचानक धीमा पड़े तो रहें सतर्क, हो सकता है साइबर जोखिम का संकेत

Tue, 06 Oct 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 06:15 AM IST
सार

 फोन का असामान्य व्यवहार दिखना अपने आप में वायरस या साइबर हमले का प्रमाण नहीं है। ऐसे में घबराने के बजाय सावधानी बरतते हुए मोबाइल को सुरक्षित करना जरूरी है।

विज्ञापन
Himachal Police Advisory: Stay alert if your mobile suddenly slows down; it could be a sign of a cyber risk.
साइबर अपराध। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोबाइल अचानक धीमा पड़ जाए, एप सामान्य तरीके से काम न करें या अनजान एप और पॉपअप दिखाई देने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें। यह मालवेयर, संदिग्ध एप, बिना अनुमति मोबाइल तक पहुंच या अकाउंट सिंक्रोनाइजेशन में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। हालांकि, फोन का असामान्य व्यवहार दिखना अपने आप में वायरस या साइबर हमले का प्रमाण नहीं है। ऐसे में घबराने के बजाय सावधानी बरतते हुए मोबाइल को सुरक्षित करना जरूरी है। हिमाचल प्रदेश साइबर पुलिस के अनुसार मोबाइल का अचानक धीमा होना, अनजान एप का दिखना, बार-बार पॉप-अप आना, बैटरी या इंटरनेट डाटा का असामान्य रूप से अधिक इस्तेमाल होना अथवा ऑनलाइन खातों में बिना अनुमति गतिविधि दिखाई देना संभावित साइबर जोखिम की चेतावनी हो सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

संदिग्ध गतिविधि महसूस होने पर ये करें
संदिग्ध गतिविधि महसूस होने पर तुरंत एयरप्लेन मोड ऑन करें और वाई-फाई व ब्लूटूथ बंद कर दें। इससे संभावित अनधिकृत नेटवर्क कनेक्शन को सीमित किया जा सकता है। फोन से कॉन्टेक्ट या अन्य जानकारी अचानक गायब दिखाई दे तो इसे तुरंत डाटा चोरी न मानें। गूगल अकाउंट या क्लाउड सिंक्रोनाइजेशन में गड़बड़ी के कारण भी ऐसा हो सकता है। पहले अकाउंट और सिंक्रोनाइजेशन सेटिंग की जांच करें। संदिग्ध एप हटाने से पहले स्क्रीनशॉट, संदेश, फोन नंबर, एप का नाम और लेनदेन से जुड़े विवरण जैसे डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखें। वित्तीय ठगी होने पर तुरंत बैंक को सूचना दें और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। समय पर सूचना देने से ठगी की रकम पर कार्रवाई की संभावना बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान के कहने पर एपीके फाइल न करें डाउनलोड
पुलिस ने लोगों को अनजान व्यक्ति के कहने पर एपीके फाइल, स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड न करने की सलाह दी है। ठग अकसर बैंक अधिकारी, तकनीकी सहायता कर्मचारी, पुलिस अधिकारी या किसी प्रतिष्ठित संस्था का प्रतिनिधि बनकर ऐसे एप डाउनलोड करवाते हैं। ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम या डेबिट कार्ड पिन, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी अन्य जानकारी किसी के साथ साझा न करें। तकनीकी या बैंकिंग मदद के लिए अनजान व्यक्ति के दिए नंबर या लिंक के बजाय संबंधित संस्था के आधिकारिक माध्यम से ही संपर्क करें।

विज्ञापन

मोबाइल असामान्य व्यवहार करे तो घबराएं नहीं। एयरप्लेन मोड, वाईफाई और ब्लूटूथ बंद करें, अनजान एप और पॉपअप की जांच करें और अपने अकाउंट को सुरक्षित करें।— नरवीर सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, साइबर विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed