फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Paras Dogra said goodbye to cricket has the record of scoring seven double centuries in Ranji

Paras Dogra: हिमाचल के पारस डोगरा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, रणजी में सात दोहरे शतक लगाने का है रिकॉर्ड

Thu, 09 Jan 2025 05:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 05:55 PM IST
सार

Paras Dogra Cricketer: क्रिकेटर पारस डोगरा ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रणजी में 31 शतक लगाने वाले पारस अब अंतिम दो रणजी मैच खेलने के बाद किसी भी फार्मेट में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
Himachal Paras Dogra said goodbye to cricket has the record of scoring seven double centuries in Ranji
क्रिकेटर पारस डोगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषि धवन और सुमित वर्मा के बाद हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर के रहने वाले क्रिकेटर पारस डोगरा ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रणजी में 31 शतक लगाने वाले पारस अब अंतिम दो रणजी मैच खेलने के बाद किसी भी फार्मेट में नहीं खेलेंगे। 2001 में पारस डोगरा ने फास्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने क्रिकेट कॅरिअर में हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और जम्मू कश्मीर की टीमों से रणजी, वनडे और टी-20 मैच खेले हैं। वर्तमान वह जम्मू-कश्मीर टीम के सदस्य हैं।

विज्ञापन


5 जनवरी 2025 को विशाखापट्नम में चंडीगढ़ के खिलाफ विजय हजारे का मैच खेलने के बाद पारस डोगरा ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। अब वह वनडे और टी-20 मैच नहीं खेलेंगे। वहीं फरवरी में रणजी सीजन के बचे दो अंतिम मैच जम्मू-कश्मीर टीम से खेलने के बाद रणजी को भी अलविदा कह देंगे। पारस डोगरा ने 2001 से लेकर अब तक 140 रणजी मैच खेले हैं। इसमें पारस डोगरा ने 48.59 की औसत से 9719 रन बनाए। इसमें उन्होंने 31 शतक और 33 अर्धशतक बनाए हैं। 253 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।
विज्ञापन


हिमाचल की ओर पारस डोगरा ने 95 रणजी मैच में 6418 रन बनाए और 19 शतक लगाए। रणजी में हिमाचल की ओर से सात बार दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। क्रिकेटर पारस डोगरा ने कहा कि लंबे समय क्रिकेट खेलने के बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह अब केवल रणजी के बचे दो मैच जम्मू कश्मीर टीम से खेलेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed