{"_id":"692714caca75d4ad8a03b5f1","slug":"himachal-panchayat-elections-discussion-on-removing-section-12-1-of-the-election-code-of-conduct-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Panchayat Elections: चुनाव आचार संहिता की धारा 12.1 को हटाने पर मंथन, जानें आयोग क्या बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Panchayat Elections: चुनाव आचार संहिता की धारा 12.1 को हटाने पर मंथन, जानें आयोग क्या बोला
Thu, 27 Nov 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 27 Nov 2025 03:00 AM IST
सार
बुधवार को हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त अनिल खाची ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल निर्वाचन आयोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त अनिल खाची दिल्ली से शिमला लौट आए हैं। बुधवार को उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान आयोग के अधिकारियों ने चुनाव आचार संहिता की धारा 12.1 को हटाने या रखने पर विस्तृत चर्चा की। आयोग का यह भी कहना है कि धारा 12.1 जो लागू की गई है वह नियमों और कानून के तहत लागू की गई है। हाईकोर्ट के लिए भी इसका जवाब तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली से लौटने के बाद आयुक्त अनिल खाची ने आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की। अभी तक प्रदेश सरकार को और से कैबिनेट में पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन को लेकर लिए गए फैसले की लिखित में जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। चुनाव आयोग अपनी तैयारियों में जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनावी सामग्री उठाने के निर्देश दिए हैं। लाहौल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर के बाद जिला शिमला उपायुक्त कार्यालय ने भी सामग्री उठानी शुरू कर दी है। उधर, प्रदेश सरकार पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन को लेकर तैयारियों में जुटी है। उधर, मतदाता सूचियों को लेकर संशय की स्थिति बनी है। धारा 12.1 पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन से जुड़ी है।
विज्ञापन