{"_id":"691f3f5224e515d5de0145b1","slug":"himachal-panchayat-elections-cs-panchayati-raj-department-secretary-meet-khachi-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पंचायत चुनाव: सहमति बनाने की प्रक्रिया तेज... खाची से मिले सीएस, पंचायतीराज विभाग के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पंचायत चुनाव: सहमति बनाने की प्रक्रिया तेज... खाची से मिले सीएस, पंचायतीराज विभाग के सचिव
Thu, 20 Nov 2025 09:48 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 20 Nov 2025 09:48 PM IST
सार
मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने वीरवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची से मुलाकात की। इस मुलाकात से पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आपसी सहमति बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सरकार और आयोग के बीच चल रही तनातनी के बीच मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने वीरवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों के बीच पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। इस मुलाकात से पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आपसी सहमति बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले पंचायतीराज विभाग के सचिव सी पाल रासु ने भी आयोग के आयुक्त से मुलाकात की। पंचायत चुनाव का मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। इसको लेकर भी चर्चा की गई। हालांकि पंचायतीराज विभाग के सचिव सीपाल रासू का कहना है कि उन्हें हाल ही में विभाग का जिम्मा मिला है। ऐसे में आयुक्त के साथ यह शिष्टाचार भेंट थी।
विज्ञापन