{"_id":"67d95ec0dc0c1047180d766c","slug":"himachal-news-written-exam-for-brcc-recruitment-on-march-23-recruitment-is-being-done-under-new-rules-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: 23 मार्च को बीआरसीसी भर्ती की लिखित परीक्षा, नए नियमों के तहत हो रही भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: 23 मार्च को बीआरसीसी भर्ती की लिखित परीक्षा, नए नियमों के तहत हो रही भर्ती
Tue, 18 Mar 2025 05:23 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 18 Mar 2025 05:23 PM IST
सार
बीआरसीसी के 282 पदों पर भर्ती के लिए 23 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है, लेकिन उम्मीदवारों को सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। सभी उम्मीदवारों को रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं और वे अपने रोल नंबर समग्र शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिमला समग्र शिक्षा की ओर से ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (बीआरसीसी) के 282 पदों पर भर्ती के लिए 23 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पोर्टमोर शिमला में होगी। समग्र शिक्षा द्वारा दिसंबर माह में आवेदन मांगे गए थे, जिसमें करीब 700 शिक्षकों ने आवेदन किया। अब लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है, लेकिन उम्मीदवारों को सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। सभी उम्मीदवारों को रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं और वे अपने रोल नंबर समग्र शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। साथ ही, परीक्षा के दिन अपने प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा ताकि पात्रता की पुष्टि की जा सके। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद, चयनित पात्र उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा, जिसे शिक्षा सचिव या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा लिया जाएगा। अंतिम सूची के आधार पर बीआरसीसी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
नए नियमों के तहत की जा रहीं बीआरसीसी भर्तियां
प्रदेश सरकार ने बीआरसीसी पदों की भर्ती के लिए नए नियम बनाए हैं। इन नियमों के तहत कुल 282 पदों में से 50% (141 पद) प्राथमिक शिक्षकों के लिए हैं, शेष 50% पदों में 25-25% टीजीटी और प्रवक्ता कैडर से भरे जाएंगे। पहले अपर प्राइमरी के बीआरसीसी केवल टीजीटी कैडर से ही चुने जाते थे, लेकिन अब लेक्चरर भी इसके लिए पात्र बनाए गए हैं।
भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने लिखित परीक्षा को अनिवार्य कर दिया है। पहले यह भर्ती केवल इंटरव्यू के आधार पर होती थी। इसके अतिरिक्त, नियुक्ति अवधि को बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया है, जो पहले तीन साल थी। यही नहीं एक बार बीआरसीसी नियुक्त होने वाले शिक्षक इन पदों के लिए पुनः पात्र नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि बीआरसीसी समग्र शिक्षा के कार्यक्रमों के ब्लॉक स्तर पर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे स्कूल और जिला स्तर पर जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा के साथ समन्वय स्थापित करने में भी अहम कड़ी होते हैं।