फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News The thrill of parasailing begins in Gobind Sagar Lake two minutes ride for two thousand rupees

Himachal News: गोबिंद सागर झील में पैरासेलिंग का रोमांच शुरू, दो हजार रुपये में दो मिनट की राइड; जानें सबकुछ

Mon, 16 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

जिला बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में रविवार से पैरासेलिंग की गतिविधियां शुरू हो गईं। पैरासेलिंग वोट पर जाने से लेकर वापस झील किनारे में आने की प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। कितने लगेंगे पैसे... जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News The thrill of parasailing begins in Gobind Sagar Lake two minutes ride for two thousand rupees
बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में पैरासेलिंग की राइड करता एक पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोवा में मिलने वाले पैरासेलिंग का रोमांच अब बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में मिलेगा। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के पास झील में रविवार से पैरासेलिंग की गतिविधियां शुरू हो गईं। पर्यटक 2 हजार रुपये देकर पैरासेलिंग की एक राइड का आनंद ले सकेंगे। हवा में यह राइड दो मिनट की होगी, लेकिन पैरासेलिंग वोट पर जाने से लेकर वापस झील किनारे में आने की प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। गोबिंद सागर झील में क्रूज, स्टीमर, जेटी , शिकारा आदि वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन


अब इसमें पैरासेलिंग जुड़ने से पर्यटक झील का खूबसूरत नजारा और शांतिपूर्ण वादियों के बीच रोमांच का अनुभव हवा में उड़ कर भी ले सकेंगे। जिला प्रशासन की ओर से एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मंडी भराड़ी पुल के पास वाटर स्पोर्ट्स जोन बनाया गया है। हाल ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने इसका शुभारंभ किया है। पैरासेलिंग की राइड के दौरान विशाल गोबिंद सागर झील का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। यह गतिविधि एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेहतरीन आकर्षण साबित होगी। इस गतिविधि के शुरू होने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में पैरासेलिंग का रोमांच पहली बार पर्यटकों को मिलेगा। प्रदेश में अभी तक कहीं भी पैरासेलिंग नहीं कराई जाती है। पैरासेलिंग के लिए खुले जलाशयों की जरूरत होती है। इसके लिए गोबिंद सागर झील उपयुक्त जगह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed