फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Pregnant women will get ration by scanning their face

Himachal News: गर्भवती महिलाओं को चेहरा स्कैन कर मिलेगा राशन, पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से होगी पहचान, जानें

Tue, 22 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
सुरेंद्र कौर, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अब गर्भवती महिलाओं का राशन कोई दूसरा व्यक्ति नहीं ले पाएगा। अब गर्भवती महिलाओं को चेहरा स्कैन कर आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्ण आहार मिलेगा।

विज्ञापन
Himachal News Pregnant women will get ration by scanning their face
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब गर्भवती महिलाओं को चेहरा स्कैन कर आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्ण आहार मिलेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाएगी। इससे गर्भवती महिला को राशन लेने के लिए खुद उपस्थित होना पड़ेगा। हालांकि इससे पहले आंगनबाड़ी से राशन लेने के लिए गर्भवती महिला के पंजीकृत नंबर पर ओटीपी आता था, जिससे कोई भी व्यक्ति महिला के स्थान पर उपस्थित होकर राशन ले लेता था, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ट्रायल के आधार पर प्रदेश सहित अन्य राज्य में पहली बार फेस ऑथेंटिकेशन को शुरू किया गया है।

विज्ञापन


जिला कांगड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग के कुल ब्लॉक में 4226 आंगनबाड़ी केंद्र हैँ और 15 ब्लॉक की कुल 109 आंगनबाड़ी अधीक्षक को प्रशिक्षित किया गया है। अब ये अधीक्षक धरातल पर जाकर 4056 आंगनबाड़ी कार्यर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में चेहरा स्कैन कर राशन दिया जाएगा। अब गर्भवती महिला के स्थान पर कोई दूसरा व्यक्ति राशन नहीं ले पाएगा। विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को 600 कैलोरी और 18 से 20 ग्राम प्रोटीन दिया जाता है, जिसमें राजमाह, चावल, दलिया, सेवइयां, ओट्स बिस्कुट, अजवायन बिस्कुट और स्पराउटड दाल आदि चीजें प्रतिदिन पूरक पोषाहार योजना के तहत दी जाती हैं।
विज्ञापन


हिमाचल में अब गर्भवती महिलाओं को चेहरा स्कैन करके राशन मिलेगा, जिसके लिए कांगड़ा में आंगनबाड़ी अधीक्षकों को प्रशिक्षण दे दिया है। महिलाओं को चेहरा पोषण ट्रैकर एप पर स्कैन होगा- अशोक कुमार शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी, कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed