{"_id":"68f90fb2f2ac77f9ab06973a","slug":"himachal-news-medical-colleges-and-aiims-chamyana-get-53-doctors-know-in-detail-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मेडिकल कालेजों और एम्स चम्याणा को मिले 53 डॉक्टर, जानें विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मेडिकल कालेजों और एम्स चम्याणा को मिले 53 डॉक्टर, जानें विस्तार से
Wed, 22 Oct 2025 10:39 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:39 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने एम्स चम्याणा सहित मेडिकल कॉलेजों के लिए 53 नए डाॅक्टर दिए हैं। इन डॉक्टरों को सप्ताह के भीतर अपनी ज्वाइनिंग करने के आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में डाॅक्टरों के कमी को दूर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने एम्स चम्याणा सहित मेडिकल कॉलेजों के लिए 53 नए डाॅक्टर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कांगड़ा के लिए सबसे ज्यादा 20 डॉक्टरों की तैनाती दी गई है, जबकि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में 19, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 8 और एम्स चम्याणा के लिए 9 डॉक्टरों की तैनाती की है। इन डॉक्टरों को सप्ताह के भीतर अपनी ज्वाइनिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में लगी है। मरीजों को अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके इसके चलते मुख्यमंत्री लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। मरीजों को इलाज करने के लिए बाहरी राज्यों के अस्पतालों में न जाने पड़े, इसको लेकर मेडिकल कॉलेजों में 20 साल पुरानी मशीनों को हटाकर नई मशीनें स्थापित की जा रही हैं। उपकरणों को भी बदलकर नए दिए जा रहे हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों में 600 नर्सों की तैनाती की है। स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों, जोनल और आदर्श अस्पतालों में स्टाफ की कमी को दूर किया जा रहा है। डाॅक्टरों के अलावा नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ भरा जा रहा है। इसके अलावा उपकरणों की भी खरीद की जा रही है।
विज्ञापन