फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News IB chief Tapan Deka gets one year extension for the second time

Himachal News: आईबी प्रमुख तपन डेका को दूसरी बार मिला एक साल का सेवा विस्तार

Tue, 20 May 2025 06:10 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 20 May 2025 06:10 PM IST
सार

आईबी के निदेशक तपन कुमार डेका को दूसरी बार एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार दिया गया है। अब वह जून 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News IB chief Tapan Deka gets one year extension for the second time
खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक तपन कुमार डेका - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने आतंकवाद-रोधी विशेषज्ञ एवं इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक तपन कुमार डेका को दूसरी बार एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार दिया है। तपन डेका हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं।

विज्ञापन


उन्हें सबसे पहले जून 2022 से 2 साल के कार्यकाल के लिए आईबी निदेशक नियुक्त किया गया था। इसके बाद 24 जून 2024 को भी सेवानिवृत्ति से पहले उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए (जून 2026 तक या अगले आदेश तक) विस्तार देने को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


वह 2008 में मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों के दौरान जवाबी अभियान के प्रभारी थे और उन्होंने इंडियन मुजाहिदीन के खिलाफ अभियान का भी नेतृत्व किया। डेका को असम में स्थितियां संभालने का भी अनुभव है और वे जम्मू-कश्मीर में संकट के समय सरकार के सलाहकार रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed